BJP के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबाजी, शुभेंदु अधिकारी बोले – यह आतंकराज

डिजीटल डेस्क : BJP के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबाजी, तृणमूल विधायक पर लगे आरोप। पश्चिम में कोलकाता के पास भाटपाड़ा इलाके में बैरकपुर लोकसभा सीट से BJP के पूर्व सांसद रहे अर्जुन सिंह के मकान मजदूर भवन कुछ लोगों ने पथराव किया और गालीगलौज करते हुए बमबाजी की।

सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने हमलावरों को समझाना चाहा तो पुलिसवालों को ही धमकियां सुनने को मिलीं और जैसे-तैसे हालात को नियंत्रित किया गया।

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपतक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बमबाजी का वीडियो फुटेज अपने सोशल हैंडल पर भी साझा कर राज्य सरकार का ध्यान इस खुल्लमखुल्ला आतंक पर आकृष्ट करते हुए तत्काल दोषियों पर एक्शन लेने की मांग की है।

BJP के पूर्व सांसद को लगे स्पिलिंटर, बमबाजी की ताजा घटना एकनजर में….

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह बैरकपुर के पूर्व लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर गोलीबारी की गई है और बम से भी हमला किया गया। हमले में वह घायल भी हो गए हैं। उनके शरीर पर बम में प्रयुक्त एकाधिक स्पिलिंटर चुभे हैं। हालांकि वह अभी घर पर ही हैं।

BJP के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर मजदूर भवन पर शुक्रवार सुबह अचानक कई लोगों ने हमला कर दिया। उनमें महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें शुभेंदु अधिकारी की ओर से जारी वीडियों में साफ देखा जा रहा है। BJP के पूर्व सांसद अर्जुन के घर के सामने शुक्रवार की सुबह कई गुंडे बाइक से आए और अचानक बमबाजी शुरू कर दी। उनकी ओर से कई राउंड फायरिंग भी की गई।

बम धमाके सुनकर पूर्व सांसद जब घर से बाहर निकले तभी बम का एक टुकड़ा गिरकर उन्हें लगा और वह घायल हो गए। अभी इलाके में काफी तनाव है।

पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि – ‘आज सुबह जब सभी नवरात्रि की पूजा में व्यस्त थे, तभी एनआईए केस में आरोपी और तृणमूल नेता के बेटे नमित सिंह के संरक्षण में कई जिहादियों और गुंडों ने मजदूर भवन पर हमला कर दिया।

स्थानीय पुलिस हमले के दौरान मूकदर्शक बनी रही, जबकि गुंडे पुलिस के सामने खुलेआम हथियार लहरा रहे थे। उन गुंडों ने करीब 15 बम फेंके और  एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। पश्चिम बंगाल की पुलिस तृणमूल कांग्रेस के आगे कठपुतली बन गई है जो बेहद शर्मनाक है’।

पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के मजदूर भवन के सामने शुक्रवार की सुबह हमला बोलते शरारती तत्व।
BJP के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के मजदूर भवन के सामने शुक्रवार की सुबह हमला बोलते शरारती तत्व।

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर जारी किया हमले किया वीडियो

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व BJP सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर शुक्रवार की सुबह हुई बमबाजी की घटना पर गंभीर चिंता जाहिर की है।

नेता प्रतिपक्ष ने घटना का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है। शुभेंदु अधिकारी ने साझा किए गए वीडियो के साथ अपने कैप्शन में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेश का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वीडियो फुटेज को देखकर कम से कर डीजीपी महोदय घटना को अंजाम दे रहे तत्वों की शिनाख्त तो कर सकते हैं।

इस जघन्य हमले की घटना में तत्काल आरोपियों की शिनाख्त करते हुए उनके खिलाफ समुचित दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावरों को रोकने और पीछे खदेड़ने या उन्हें पकड़ने में मौके पर तैनात पुलिस वालों की कोई खास रुचि नहीं थी जिससे हमलावरों का हौसले और बुलंद हो गए थे।

पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और शुक्रवार की सुबह उनके घर के सामने जुटे हमलावर।
पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और शुक्रवार की सुबह उनके घर के सामने जुटे हमलावर।

तृणमूल विधायक ने BJP नेताओं के आरोपों को सिरे से किया खारिज, बोले – सब नाटक है…

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस विधायक सोमनाथ श्याम ने घटना को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

विधायक सोमनाथ श्याम ने कहा – ‘सुना है कि अर्जुन सिंह खुद केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर अपने यहां गोलियां चलवा रहे हैं और बम फेंकवा रहे हैं।

असल में स्थानीय सियासत में अर्जुन सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई है और वे उसी खिसकी या दरकी हुई सियासी जमीन हासिल करने को यह सारा नाटक कर रहे हैं।

खुद को गोली मार रहे हैं और इस तरह वह इलाके में खुद ही अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बाकी सारे दावे गलत हैं’।

बता दें कि पूर्व सांसद अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल की सियासत में हिंदी भाषियों अपनी अच्छी रसूख रखते हैं और कद्दावर माने जाते हैं।

पहले वह तृणमूल कांग्रेस में ही हुआ करते थे और ममता बनर्जी के लिए होनहार और दमदार हिंदीभाषी चेहरा थे लेकिन भाजपा में जाकर सांसद निर्वाचित होने के बाद से ही अर्जुन सिंह लगातार तृणमूल कांग्रेस के निशाने पर रहे हैं।

साल 2021 में सितंबर में भी अर्जुन सिंह के घर पर एकाधिक बार बमों से हमला किया गया था।

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...