Mokama के पूर्व विधायक अनंत सिंह फायरिंग मामले में 3 केस दर्ज, इलाके में पुलिस ने डाला डेरा

डिजिटल डेस्क : Mokama के पूर्व विधायक अनंत सिंह फायरिंग मामले में 3 केस दर्ज, इलाके में पुलिस ने डाला डेरा।Mokama के पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता अनंत सिंह  के समर्थकों और मुखिया कुमारी उर्मिला सिन्हा के बेटे व गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच बीते बुधवार को पंचमहला थाने के नौरंगा गांव में कई राउंड फायरिंग हुई थी। इस दौरान अनंत सिंह घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर ही मौजूद थे।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। पुलिस लगातार कैंप कर रही है और घटनास्थल  पर डेरा डाले हुए है। मौके पर ही पिस्टल और कट्टा बरामद किए गए हैं। इस मामले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्रामीए एसपी विक्रम सिहाग का कहना है कि –‘ …हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। इस मामले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोगों से पूछताछ चल रही हैै। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है’।

अनंत सिंह बोले – सोन-मोनू ने इलाके में आतंक मचा रखा है…

घटना के संबध में बाहुबली नेता पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा कि – ‘बुधवार को 10 से 15 लोग मेरे पास न्याय की गुहार लगाने आए थे। मैंने पूछा आपलोग क्यों आए हैं? तो उन्होंने कहा कि मेरे घर में सोनू-मोनू ने ताला लगा दिया है। घर से भगा दिया और 10 हजार रुपये मांग रहे हैं। इसके बाद मैंने इनलोगों थाने जाकर डीएसपी साहब से मिलने की सलाह दी।

…यह लोग पुलिस के पास गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तो  मैं इनलोगों के साथ गया। इनके घरों का ताला खुलवा दिया। ग्रामीणों की अपील पर मैंने सोनू-मोनू के घर जाकर उन्हें समझाने की। लेकिन, दोनों मुझे देखते ही भागने लगे और फायरिंग करने लगे। इसी दौरान मेरे एक आदमी को गोली लग गई। इसके बाद मुझे बचाने आए लोगों के ओर से भी हवाई फायरिंग की गई।

…इसी दौरान सोनू-मोनू फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि आम लोगों की सुरक्षा में अगर इतना समय लगाएंगे तो क्या होगा? लोगों का घर लूटा जा रहा है और आप लिखित शिकायत देने की बात कहते हैं। शिकायत पर अगर फौरन कार्रवाई होती तो आज यह नौबत नहीं आती।

…सोनू-मोनू के आतंक से इलाके के लोग परेशान हैं। दोनों लोग लोगों के घर लूटते हैं। रंगदारी मांगते हैं। जनता में डर का माहौल है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले। उनपर कार्रवाई करे’। 

Mokama
Mokama के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग

सोनू-मोनू के पिता ने पूर्व  विधायक अनंत सिंह पर मढ़े आरोप…

दूसरी ओर, सोनू-मोनू के पिता प्रमोद कुमार ने कहा कि – ‘…बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मैं पटना हाईकोर्ट से काम कर लौट रहा था। मेरे घर पर गोलीबारी की गई है। हमलोगों ने पूर्व विधायक अनंत सिंह का कुछ बिगाड़ा नहीं फिर भी क्यों गोलीबारी हुई यह समझ नहीं आ रहा है। घर में मेरी पत्नी (कुमारी उर्मिला सिन्हा) और पोता था। मेरी पत्नी वर्तमान में मुखिया पद पर है।

बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह
बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह

…मेरी पत्नी ने जानकारी दी कि पूर्व विधायक अपने सहयोगियों के साथ घर पर आए थे। पत्नी ने स्वागत करने की सोच ही रही थी कि अचानक गोलीबारी होने लगी। पहली गोली हवा में चलाई गई। फिर दूसरी गोली मारने के नीयत चलाई गई। मेरी पत्नी किसी तरह वहां से पोते को लेकर भाग निकली। किसी तरह भगवान ने दोनों की जान बच गई।

…कारण है कि जब अनंत सिंह की सदस्यता चली गई थी। उसके बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी राजद से प्रत्याशी बनी। मैं उस वक्त मैं एनडीए के प्रत्याशी को समर्थन दे रहा था। उस बात से ही खुन्नस था कि हमलोगों ने चुनाव में अनंत सिंह का साथ क्यों नहीं दिया। वह चाहते हैं कि हमलोग उनके लिए हथियार उठा लें और उनका समर्थन करें। ऐसा नहीं करने पर ही चुनावी रंजिश में हमलोगों के घर पर चढ़कर गोलीबारी की गई’।

बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की फाइल फोटो
बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की फाइल फोटो

बुधवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद से फिर सुर्खियों में बाहुबली नेता अनंत सिंह

बुधवार को पंचमहला थाने के नौरंगा गांव में पूर्व विधायक के समर्थकों और मुखिया कुमारी उर्मिला सिन्हा के बेटे व गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच कई राउंड फायरिंग की घटना के बाद से पूर्व विधायक बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। घटना के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सोनू और मोनू पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अनंत सिंह ने कहा कि दोनों ने इलाके में आतंक मचा रखा है। मैं केवल समझाने गया लेकिन दोनों गोलीबारी कर फरार हो गए। वहीं सोनू-मोनू की मां और वर्तमान मुखिया ने अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर चुनावी रंजिश में गोलीबारी  करने का आरोप लगाया है। वर्तमान मुखिया कुमारी उर्मिला सिन्हा ने भी अनंत सिंह और उनके सहयोगियों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...