Supaul में 20 लोगों से भरी नाव कोसी में पलटी, डीएम ने कहा…

सुपौल: बड़ी खबर सुपौल से है जहां बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों से भरी एक नाव कोसी नदी में पलट गई। नाव पर 20 लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र के पीरगंज ठाड़ी धत्ता के समीप की है। बताया जा रहा है कि एक छोटी नाव पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार हो कर कोसी नदी पार कर रहे थे तभी नाव अनियंत्रित हो कर पलट गई।

नाव पलटने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं आनन फानन में मौके पर आपदा मित्र की टीम ने रेस्क्यू किया और 20 लोगों को नदी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि नाव पानी की तेज बहाव में बह गई वहीं सभी लोगों की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ की वजह से पीरगंज से दुबियाही जाने वाली सड़क पानी में बह गई जिसकी वजह से लोगों के आवागमन का रास्ता बंद हो गया।

आवागमन के लिए सड़क नहीं होने के कारण लोग नाव से आवागमन करने लगे। इसी दौरान एक छोटी नाव पर क्षमता से अधिक लोग बैठ कर नदी पार कर रहे थे तभी नाव अनियंत्रित हो कर पलट गई। बताया जा रहा है कि आपदा मित्र की टीम सुजानपुर बाढ़ रहत शिविर की तरफ जा रही थी तभी उन लोगों ने इस हादसे को देख लिया और आनन फानन में लोगों को बचाया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं सुपौल के डीएम कौशल कुमार ने नाव डूबने की घटना को गलत बताया है और उन्होंने कहा कि किशनपुर में नाव डूबने की जो खबर चलाई जा रही है वह गलत है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM Nitish ने की बड़ी घोषणा, दशहरा से पहले…

Supaul Supaul Supaul Supaul

Supaul

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img