Money Laundering : पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने…

Money Laundering- Ranchi : पावर ब्रोकर कहे जाने वाले प्रेम प्रकाश को मनी लॉड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट से प्रेम प्रकाश को बेल मिल गई है। मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज मनी लॉड्रिंग मामले के आरोपी प्रेम प्रकाश को सशर्त जमानत दे दी।

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी के हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता ने दिलाई सदस्यता… 

Money Laundering : 25 अगस्त 2022 छापेमारी के दौरान ईडी ने किया था गिरफ्तार

न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायाधीश संजीव कुमार की खंडपीठ ने आज सुनवाई के दौरान जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया है कि प्रेम प्रकाश को अपना पासपोर्ट पीएमएलए कोर्ट में जमा करना होगा। इसके साथ ही अपना नंबर भी ईडी के अधिकारियों को देना होगा।

ये भी पढ़ें- Breaking : कल पहला मेनिफेस्टो जारी करेगी बीजेपी, जाने क्या होगी खासियत… 

बता दें कि 25 अगस्त 2022 को मनी लॉड्रिंग मामले में प्रेम प्रकाश को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने प्रेम प्रकाश के आवास पर छापेमारी की थी जिसके बाद ईडी को आवास से दो एके-47 राइफल, 60 कारतूस समेत अन्य चीजें बरामद हुई थी। जिसके बाद ईडी ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से ही वह जेल में बंद था।

रांची से नीरज आर्या की रिपोर्ट— 

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...