Ranchi BREAKING: ईडी ने प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार, बरामद हुई थी दो AK-47

रांची : ईडी (ED) ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ईडी ने ये कार्रवाई की है.

इससे पहले बुधवार को प्रेम प्रकाश के घर पर छापेमारी के दौरान दो AK-47 राइफल बरामद की थी.

प्रेम प्रकाश गिरफ्तार – घर से मिली थीं दो AK- 47

बुधवार को प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी.

उनपर पर अवैध खनन घोटाले में शामिल होने का शक है.

ईडी ने छापेमारी के दौरान रांची में प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47 राइफल, 60 कारतूस और दो मैगजीन बरामद की थीं.

ak 47 1 22Scope News

AK- 47 मिलने के बाद प्रशासन ने दो कांस्टेबल को किया सस्पेंड

रांची पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रकाश के घर मिलीं AK -47 राइफल दो पुलिस कांस्टेबल की हैं, जिन्हें अब सस्पेंड कर दिया गया है.

जानकारी मिली है कि ये दोनों पुलिस कांस्टेबल रांची जिला बल के लिए काम करते हैं.

लेकिन 23 अगस्त को अपनी ड्यूटी खत्म कर जब वे अपने घर वापस जा रहे थे,

तेज बारिश की वजह से वे कुछ समय के लिए प्रेम प्रकाश के यहां रुके थे.

उनकी पहचान वहां पर किसी स्टाफ से थी,

ऐसे में उन्होंने अपनी-अपनी राइफल अलमारी में रखी और चाभी लेकर चले गए.

फिर सुबह वो दोनों कांस्टेबल अपनी राइफल लेने प्रेम प्रकाश के घर पर आए थे,

लेकिन उन्होंने पाया कि वहां तक ईडी की छापेमारी शुरू हो चुकी है.

ऐसे में उस समय डर के कारण उन्होंने अपनी राइफल मौके से नहीं ली.

प्रेम प्रकाश गिरफ्तार – मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी

झारखंड में अवैध खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर ईडी कर रही है.

बुधवार को झारखंड, बिहार, तमिलनाडु, दिल्ली और एनसीआर में छापेमारी की थी.

ये छापेमारी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और

उनके करीबी बच्चू यादव से पूछताछ के बाद की थी. इन दोनों को ईडी इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...