जमीन घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका खारिज

रांचीः अवैध खनन, मनी लांड्रिंग और जमीन घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर पीएमएलए की कोर्ट
अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले दोनों पक्षों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

जमीन घोटाले मामले में ईडी की ओर से प्रेम प्रकाश, व्यवसाई विष्णु अग्रवाल, अमित अग्रवाल, निलंबित आईएएस छवि रंजन समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है। प्रेम प्रकाश पर आरोप है कि उसके इशारों पर रांची के बरियातू रोड स्थित चेशायर होम जमीन की गलत कागजात के आधार पर प्रेम प्रकाश ने अपने करीबी पुनीत भार्गव के नाम पर कराया था।

इसके बाद पुनीत भार्गव ने उस जमीन को विष्णु अग्रवाल और उसकी पत्नी अनुश्री अग्रवाल को बेच दिया। इसके एवज में प्रेम प्रकाश को डेढ़ करोड़ रुपये मिले थे।

रिपोर्टः नीरज कुमार

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...