Advertisement
Advertisement
Advertisement

JDU कार्यकारिणी की बैठक में नेताओं ने खोला मोर्चा, पार्टी के भीतर दिखने लगा विरोधाभास

पटना: मुख्यमंत्री सह JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हो गई। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई और रणनीति बनाई गई। बैठक में सीएम नीतीश ने कार्यकर्ताओं स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को एनडीए में एकजुट रहने का निर्देश देते हुए आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया।

झारखंड विधानसभा चुनाव खास कर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकारिणी की यह बैठक बहुत ही अहम् माना जा रहा है। इस बीच जदयू के अंदर ही विरोध का भी स्वर उठना शुरू हो गया है। खगड़िया के परबत्ता से विधायक संजीव सिंह ने अशोक चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने का विरोध करना शुरू कर दिया है।

भूमिहार को गाली देने वाले को बनाया गया महासचिव

परबत्ता के जदयू विधायक संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी में एक दो लोग हैं जो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं, इसका मैं पहले भी विरोध करता रहा हूं। भूमिहार समाज हमेशा ही एनडीए के साथ रहा है और कुछ लोग भुइंहार समाज के विरोध में बयान देते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भूमिहारों को गाली देने वालों को महासचिव बना दिया गया।

नीतीश को मिलना चाहिए ‘भारत रत्न’

पत्रकारों से नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि देखिये बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह के बाद अगर बिहार में सबसे अधिक काम हुआ है तो निश्चित रूप से नीतीश कुमार में हुआ है। बिहार के विकास को देखते हुए श्री बाबू और नीतीश कुमार दोनों को भारत रत्न मिलनी चाहिए। मैं इस मांग का समर्थन करता हूं।

ललन सिंह नहीं आए बैठक में

राज्य कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नहीं पहुंचे। ललन सिंह के बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर परबत्ता के विधायक संजीव सिंह ने कहा कि उन्हें आना चाहिए था लेकिन हो सकता है कि कहीं व्यस्त होंगे इसलिए नहीं पहुंच सके।

अशोक चौधरी मांगें माफ़ी

बीते दिनों जहानाबाद में भूमिहार के खिलाफ अशोक चौधरी के बयान पर जहानाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहानाबाद के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अशोक चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कहा कि अशोक चौधरी को भूमिहार समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए। अगर वे भूमिहार समाज से माफ़ी नहीं मांगते हैं तो फिर सीएम नीतीश उन्हें पार्टी से बाहर निकालें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   JDU राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू, नीतीश संजय झा समेत…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

JDU JDU JDU JDU JDU JDU JDU

JDU

Commercial Advertisment

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में बिल्डिंग बायलॉज बदला तो घट...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में नई भवन उपविधि 2026 लागू होने से राजधानी पटना में आवासीय परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आने...

Bihar Building Bylaws 2026: अब नक्शे के लिए नहीं लगाने होंगे...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में मकान बनाने से लेकर बड़े व्यावसायिक भवनों के निर्माण तक की प्रक्रिया में बड़े बदलाव होने जा रहे...