PM Modi Slams Congress : सावधान रहें, कांग्रेस की सोच विदेशी

डिजीटल डेस्क : PM Modi Slams Congress – सावधान रहें, कांग्रेस की सोच विदेशी। शनिवार को महाराष्ट्र पहुंचे PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर कोसा।

पीएम मोदी ने कहा कि- ‘कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही है। अंग्रेजी हुकूमत की तरह ही ये कांग्रेसी परिवार भी दलित, पिछड़ा और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं मानते। कांग्रेस पर शहरी नक्सलियों का राज है।

उन्हें लगता है कि अगर हम सब एक हो गए तो देश को बांटने का उनका एजेंडा फेल हो जाएगा। हर कोई देख सकता है कि कांग्रेस उन लोगों के साथ कितनी निकटता से खड़ी है, जो भारत के लिए अच्छे इरादे नहीं रखते’।

PM Modi : नशे के पैसे से चुनाव लड़ना चाह रही कांग्रेस

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि – ‘हाल ही में दिल्ली में हजारों करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई। कांग्रेस के एक नेता पर इसका सरगना होने का संदेह है। कांग्रेस युवाओं को नशे की ओर धकेलकर मिलने वाले पैसे से चुनाव लड़ना चाहती है। हमें ऐसे एजेंडों से सावधान रहना चाहिए।

…नवरात्रि के पवित्र समय में मुझे अभी पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला है। देश के साढ़े नौ करोड़ किसानों के खातों में आज 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं।

…महाराष्ट्र की डबल इंजन की सरकार तो यहां महाराष्ट्र के किसानों को डबल फायदा पहुंचा रही है। नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत महाराष्ट्र के 90 लाख से ज्यादा किसानों को करीब 19 सौ करोड़ रुपए दिए गए हैं’।

महाराष्ट्र में शनिवार को पीएम मोदी
महाराष्ट्र में शनिवार को पीएम मोदी

PM Modi : कांग्रेस ने बंजारों का अपमान किया, जिन्हें कोई नहीं पूजता उन्हें मोदी पूजता है

शनिवार को महाराष्ट्र में पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित किया।

बंजारा समाज को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि -‘कांग्रेस को लगता है कि भारत पर सिर्फ एक परिवार की ही हुकूमत रहनी चाहिए। इसलिए उनलोगों ने बंजारा समाज के प्रति हमेशा अपमानजनक रवैया बनाए रखा। जिन्हें किसी ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है।

मारे बंजारा समाज ने भारत के सामाजिक जीवन में, भारत की निर्माण यात्रा में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। हमारे बंजारा समाज ने ऐसे कितने ही संत दिये, जिन्होंने भारत की आध्यात्मिक चेतना को असीम ऊर्जा दी। पीढ़ी दर पीढ़ी, सैकड़ों-हजारों वर्षों से ये समुदाय भारत की संस्कृति और परम्पराओं को सहेजता और संवारता आया है।

मैंने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर जाकर उनका आशीर्वाद भी लिया है। मैं इन दोनों महान संतों को शीश झुकाकर नमन करता हूं। आज महान योद्धा और गोंडवाना की रानी दुर्गावती जी की जन्म जयंती भी है।

पिछले वर्ष देश ने उनकी 500वीं जयंती मनाई थी, मैं रानी दुर्गावती को भी नमन करता हूं।

एनडीए की केन्द्र सरकार ने ही घुमंतू और अर्ध घुमंतू समुदाय के लिए कल्याण बोर्ड का गठन भी किया। इस समाज की संस्कृति को सही पहचान मिले, इस दिशा में भी भाजपा और एनडीए सरकारें लगातार काम कर रही है’।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...