PM Modi : कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी

डिजीटल डेस्क : PM Modi – कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी। जम्मू-कश्मीर के डोडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी तीनों पर बड़ा हमला बोला।

कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी है। कांग्रेस का शाही खानदान भारत का सबसे भ्रष्ट परिवार है और आपको इनसे सावधान रहना है।

ये ऐसे लोग हैं, जो सरकारी तिजोरी के दम पर चुनाव जीतने के लिए बेईमानी के हथकंडे अपनाते हैं। ये लोग अपनी नीतियों के दम पर नहीं जाते हैं। कांग्रेस शासित राज्यों में बड़ी मुसीबते हैं। कांग्रेस के झूठे वादों से सावधान रहने की जरूरत है’।

पीएम बोले – तीन शाही खानदानों ने जम्मू-कश्मीर के साथ पाप किया

डोडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया। इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया। इस बार का चुनाव जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करने वाला है।

यह चुनाव तीन खानदानों और यहां के नौजवानों के बीच का है। इनमें एक खानदान कांग्रेस का है, दूसरा खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और तीसरा खानदान पीडीपी का है। जम्मू-कश्मीर में इन तीन खानदानों ने मिलकर आप लोगों के साथ जो किया है वो किसी पाप से कम नहीं है।

यहां जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया। जम्मू-कश्मीर के मेरे नौजवान आतंकवाद में पिसते रहे और परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां आपको गुमराह करके मौज काटती रही।

इन लोगों ने जम्मू-कश्मीर में नए नेतृत्व को कहीं भी, कभी भी उभरने ही नहीं दिया। परिवारवाद ने दशकों तक यहां के बच्चों और होनहार नौजवानों को आगे नहीं आने दिया’।

पीएम की घोषणा – भाजपा ही देगी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा

पीएम मोदी ने कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का काम भी भाजपा सरकार ही करेगी लेकिन आपको ऐसे लोगों से सावधान रहना है, जो अपने स्वार्थ के लिए आपका अधिकार छीनते रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में रहने वाला कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी मजहब का हो, किसी भी वर्ग का हो, भाजपा की प्राथमिकता है कि आपके हर अधिकार की रक्षा हो। ये मोदी की गारंटी है।

भाजपा एक ऐसा जम्मू-कश्मीर बनाने जा रही है- जो आतंकवाद फ्री होगा और टूरिस्ट के लिए स्वर्ग होगा।

आप सब यहां डोडा, किश्तवाड़ और रामबन के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे हैं। यहां आने के लिए आपने घंटो सफर किया है, इसके बावजूद आपके चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं है। चारो तरफ जोश ही जोश है। आपका ये प्यार, आपका ये आशीर्वाद मैं दोगुनी, तिगुनी मेहनत करके चुकाऊंगा। हम और आप मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे’।

पीएम मोदी बोले – अब जम्मू-कश्मीर में अंतिम सांसें गिन रहा आतंकवाद

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। गत 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है। जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर बैठने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है।

आप याद करिए वो समय जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था। हालत ये थी कि तब कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे। मगर बीते सालों में जम्मू कश्मीर में विकास का नया दौर आया है। इसका क्रेडिट यहां के नौजवानों को ही जाता है।

मैं आज जम्मू कश्मीर के युवा को चाहे वो बेटी हो या बेटा हो, उनके जोश और जज्बे को सैल्यूट करता हूं’। बता दें कि बीते चार दशकों यानी 45 साल बाद यहां किसी प्रधानमंत्री की पहली रैली हुई है। वर्ष 1979 में इंदिरा गांधी ने डोडा में रैली की थी। डोडा कई दशकों तक आतंकवाद से प्रभावित रहा है’।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...