Jharkhand से शराब पी कर आने वाले सावधान! नवादा में पकड़े गए 21 व्यक्ति

नवादा: नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आने वाले विभिन्न वाहनों से 21 शराबियों को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर समेकित जांच चौकी पर प्रत्येक दिन 24 घंटे उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा छोटी व बड़ी यात्री व मालवाहक वाहनों की सघन जांच की जाती है। जिसका नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी के द्वारा किया जा रहा है।

रविवार की रात्रि से लेकर सोमवार की सुबह भी जांच चौकी पर तैनात उत्पाद पुलिस टीम के द्वारा झारखंड की ओर से आने वाली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान झारखंड से शराब पीकर आ रहे अलग-अलग वाहनों से 21 शराबियों को हिरासत में लिया गया। सभी लोगों को कब्जे में लेकर उत्पाद विभाग के नियमानुसार सोमवार को नवादा मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस बल के सहयोग से पेश किया गया। जहां शराबियों से जुर्माना राशि वसूल कर छोड़ दिया गया। समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के मौके पर उत्पाद एएसआई के अलावे दर्जनों उत्पाद सिपाही, सैप बल एवं होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-       Lalu राज के बारे में युवा पीढ़ी पूछ लें अपने गार्जियन से, MP राधामोहन सिंह ने कहा…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand Jharkhand

Jharkhand

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...