1 लाख रूपये का इनामी Naxal गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

गया: बिहार में नक्सलियों के सफाया के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के निर्देश पर सुरक्षाबल लगातार अभियान चला कर नक्लसियों का लगभग सफाया कर दिया है। इसी कड़ी में गया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में टीम ने एक लाख रूपये के इनामी एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने गया के खिजरसराय थाना क्षेत्र के झोला बीघा में कार्रवाई कर एक लाख रूपये का नक्सली इनामी कमलेश रमानी उर्फ़ कमलेश राम को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सली जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके ऊपर लेवी मांगने समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी लेकिन वह फरार चल रहा था। मामले में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के ऊपर गया के मुफस्सिल, महकार थाना और नालंदा के पकड़ी थाना में मामला दर्ज है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    BJP नेता के घर हमला, डिप्टी सीएम ने कहा ‘ऐसे लोगों को सत्ता में रहने…’

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Naxal Naxal

Naxal

Highlights

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...