Picnic से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप पलटी, 4 की मौके पर ही मौत

जमुई: जमुई में पिकनिक से लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप पलट गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप पर सवार लोग चिरैया पहाड़ी नारगंजो में पलट गई। सभी लोग झाझा के सतीघाट के रहने वाले थे। मामले में झाझा थाना की पुलिस ने चार लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पिकअप पर डीजे बज रहा था। जानकारी के मुताबिक हादसे में चार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

मामले झाझा थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि अस्पताल ले जाते वक्त एक की मौत हो गई। वहीं दो की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं स्थानीय लोग घटना के तुरंत बाद राहत कार्य में जुट गए और स्थानीय थाना की पुलिस को मामले की सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Patna: 4 दिन से लापता व्यक्ति का शव दोस्त के कमरे से बरामद, पुलिस ने…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Picnic Picnic Picnic

Picnic

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...