Advertisment

Rail Track पर बैठ कर खेल रहे थे गेम, ट्रेन की चपेट में आने से तीन किशोर की मौत

पश्चिम चंपारण: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण से है जहां ट्रेन से कट कर तीन किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा टोल के समीप रॉयल स्कूल के समीप नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेलखंड की है। मृतक किशोरों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा टोल निवासी मोहम्मद अली का पुत्र फुरकान अली, मोहम्मद टुनटुन का पुत्र समीर आलम और हबीबुल्लाह के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि तीनों किशोर रेल ट्रैक पर बैठ कर मोबाइल में कोई गेम खेल रहे थे। गेम खेलते वक्त तीनों किशोरों ने कान में हैडफ़ोन लगा रखा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रही पैसेंजर ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हैडफ़ोन लगा होने की वजह से किशोर ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके और ट्रेन आने के बावजूद ट्रैक से नहीं हटे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna Junction पर दिखी संदिग्ध वस्तु, बुलाई गई बम स्क्वाड की टीम

Rail Track Rail Track Rail Track

Rail Track

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...