NDA सरकार इस कठिन समय में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है- डॉ दिलीप जायसवाल

बाढ़ पीड़ितों की सेवा में तत्पर NDA सरकार: डॉ दिलीप जायसवाल ने किया राहत कार्यों का निरीक्षण। सहरसा में सामुदायिक किचन का दौरा कर डॉ दिलीप जायसवाल ने जांची भोजन की गुणवत्ता। डॉ दिलीप जायसवाल ने दिया एनडीए सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ, हरसंभव सहायता का आश्वासन। महिषी में बाढ़ पीड़ितों के साथ भोजन ग्रहण कर डॉ दिलीप जायसवाल ने राहत कार्यों का जायजा लिया। ‘बाढ़ राहत कार्यों में जुटी एनडीए सरकार, डॉ दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। गंडौल चौक में सामुदायिक किचन और राहत कार्यों का निरीक्षण, डॉ दिलीप जायसवाल ने की पीड़ितों से मुलाकात। बाढ़ पीड़ितों के लिए एनडीए सरकार का संकल्प, राहत कार्यों में कोई कमी नहीं होगी।

सहरसा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार बाढ़ पीड़ितों की सेवा और राहत कार्यों के प्रति हर समय तत्पर है। आज डॉ जायसवाल ने सहरसा जिले के गंडौल चौक पर बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए संचालित सामुदायिक किचन का दौरा किया साथ ही उन्होंने एनडीए सरकार द्वारा चलाए जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डॉ जायसवाल ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को उच्च गुणवत्ता का भोजन और हरसंभव सहायता मिलती रहे।

डॉ जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं पहुँचाई जाएं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार इस कठिन समय में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद के लिए हर पल तत्पर है। इस अवसर पर मंत्री नीरज सिंह बबलू, विधायक आलोक रंजन झा, स्थानीय विधायक गुंजेश्वर साह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डॉ जायसवाल ने बाढ़ राहत कार्यों में जुटे कर्मियों के प्रयासों की सराहना की और सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियानों का जायजा लिया।

डॉ जायसवाल ने स्पष्ट किया कि एनडीए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर प्रभावित परिवार को समय पर राहत और सहायता मिले, ताकि इस आपदा में कोई भी असहाय महसूस न करे। इसके साथ ही डॉ जायसवाल ने महिषी विधानसभा क्षेत्र के पुनाच में एनडीए सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित राहत कार्यों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और बाढ़ पीड़ितों के साथ स्वयं भोजन ग्रहण किया।

डॉ जायसवाल ने कहा कि यह सरकार का संकल्प है कि इस कठिन समय में हर बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ा रहें और उनके जीवन को जल्द से जल्द व्यवस्थित करने की दिशा में काम किया जाए। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी न हो, और हर जरूरतमंद को समय पर सहायता मिलती रहे। सरकार राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रही है। डॉ जायसवाल ने आश्वासन दिया कि सरकार हर पीड़ित तक उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं पहुँचाने के लिए कृतसंकल्प है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Bhojpur में 22 जुलाई से लगातार कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं स्वास्थ्यकर्मी

विवेक रंजन की रिपोर्ट

NDA NDA NDA NDA NDA NDA

NDA

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...