दिलीप जायसवाल किशनगंज पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल, जमकर लगाए नारे

किशनगंज : बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पहली बार किशनगंज पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। किशनगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर फूल बरसाए और उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए। इसके बाद किशनगंज आवासीय कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनाव में जीत के लिए बधाई दी।

दिलीप जायसवाल ने कहा- संगठन के प्रति आपका समर्पण, अनुशासन व जनसेवा के प्रति आपकी अटूट निष्ठा ही हमारी वास्तविक शक्ति है

उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति आपका समर्पण, अनुशासन तथा जनसेवा के प्रति आपकी अटूट निष्ठा ही हमारी वास्तविक शक्ति है और इसी ऊर्जा से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार के लक्ष्य की दिशा में दृढ़ता से अग्रसर हैं। ‎इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारी प्राथमिकता बिहार में कानून का राज स्थापित करना और युवाओं को रोजगार देना है। उद्योग मंत्री होने के नाते हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

Dilip Jaishwal 1 1 22Scope News

बिहार के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी मिले, यह संभव नहीं है – दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी मिले, यह संभव नहीं है। ऐसे में, हमारी प्राथमिकता प्रदेश में उद्योग लगाने की होगी। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग जल्द ही एक रोडमैप तैयार करेगा और उस पर काम किया जाएगा। ‎उन्होंने आगे कहा कि हमारी कल्पना है कि लोगों के दैनिक कार्य में जो भी सामान उपयोग में आते हैं, उनका निर्माण बिहार में हो और यहां कुटीर उद्योग की बहुतायत हो। सभी वस्तुओं का निर्माण का कार्य उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है।

Dilip Jaishwal 2 22Scope News

NDA के घटक दलों के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त समन्वय देखने को मिला – डॉ. जायसवाल

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने चुनाव में एनडीए को मिली जीत को लेकर लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त समन्वय देखने को मिला। हमलोगों ने चुनाव के पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की बैठक की थी। ‎उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार ने जो काम किए थे और फिर चुनाव के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और किसानों की खुशहाली की बात की गई, तो बिहार की जनता ने विकास को पसंद किया और एनडीए को अपार समर्थन दिया।

Dilip Jaishwal 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित MLA आवास का किया निरीक्षण, JP गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य का भी लिया जायजा

अंशु झा की रिपोर्ट

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...