Rohtas में बड़ा हादसा, सोन नदी में डूबे 7 बच्चे, मची अफरा-तफरी

रोहतास: बिहार के रोहतास में दिल दहलाने वाली एक घटना घटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। रोहतास में सोन नदी में स्नान करने के दौरान 7 बच्चे डूब गए। बच्चों के डूबने की खबर पूरे इलाके में फैलते ही लोग घटनास्थल पर जुटने लगे। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंच कर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बच्चों को खोजने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक पांच बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है। घटना रोहतास के तुंबा गांव की है। डूबने वाले बच्चो में तीन लड़कियां भी शामिल थी। लोगों ने बताया कि सोन नदी में 7 बच्चे स्नान कर रहे थे तभी एक बच्चा डूबने लगा। डूबते हुए बच्चे को बचाने के दौरान बाकि बच्चे भी गहरे पानी में चले गए और सभी डूब गए। घटना के बाद घटनास्थल पर मातम का माहौल हो गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   ‘Corruption की वजह से पूरा परिवार बेल पर है और….’, लालू यादव के पोस्ट पर विजय सिन्हा ने…

Rohtas Rohtas

Rohtas

Highlights

शर्त के कारण किशोर ने नदी में लगा दी छलांग, जांच...

आरा : भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर (बड़का गांव) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां महज एक शर्त के कारण...

Jamshedpur News: डिमना डैम में नहाने गए MGM के दो जूनियर...

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोदाम थाना क्षेत्र में स्थित डिमना डैम में शुक्रवार को एक दुखद घटना हुई। MGM मेडिकल कॉलेज के...

Ranchi Crime News: मोबाइल स्नैचर का स्कूटी से पीछा कर युवती...

रांची के धुर्वा में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों का युवती ने स्कूटी से पीछा किया। स्थानीय लोगों की मदद से मोबाइल वापस लिया,...