झाझा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 भाइयों के अवैध धंधे पर लगा विराम, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ नगद बरामद

झाझा : झाझा पुलिस प्रशासन को नगर क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है जहां दो भाइयों के द्वारा शराब के साथ नशीला पदार्थ बिक्री के धंधा पर विराम लगाते हुए दोनो भाइयों के घर से विदेशी शराब, स्मेक व ब्राउन शुगर के साथ नगद रुपए बरामद किया। मिली सफलता पर शनिवार को थाना में एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि झाझा पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि नगर क्षेत्र के छोटी चांदवारी बस स्टैंड में दो भाई शराब व ब्राउन शुगर की बिक्री करता है।

DIARCH Group 22Scope News

SP के दिशा-निर्देश पर STF टीम गठित कर की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार की रात्रि एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम के मजिस्ट्रेट रोहित यादव, एसएचओ संजय कुमार, मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुअनि दीपक कुमार, धर्मेंद्र सिंह एवं डीआईयू की गठित टीम छोटी चांदवारी में एक घर मे छापेमारी की। बबलू शर्मा उसके भाई श्रवण कुमार उर्फ डब्लू को गिरफ्तार कर उन दोनों के निशानदेही पर घर में छिपाए विदेशी शराब स्मेक, ब्राउन शुगर एवं नगद राशि मिला। एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी में अलग-अलग ब्रांड के 1.830 लीटर विदेशी शराब, स्मेक, ब्राउन शुगर का 65 पुड़िया एवं एक प्लास्टिक में पैक ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जिसका कुल वजन 14 ग्राम एक नगद 1,56,995 रुपए है।

यह भी पढ़े : भाजपा नेता पर दिनदहाड़े गोलीबारी, बबलू यादव गंभीर रूप से घायल, हिरासत में 3 आरोपी

ब्रह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...