जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

गोपालगंज : गोपालगंज सदर प्रखंड के लखपतिया मोड़ से तिरबिरवा तक जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने जहां जमकर हंगामा किया। वहीं नाराज ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने इस सड़क को जल्द मरम्मती कार्य शुरू नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन करने की धमकी दिया है। सैकड़ों ग्रामीणों का आरोप है की लखपतिया मोड़ से तिरबिरवा तक करीब दो किलोमीटर सडक में जगह जगह बड़े गड्ढे बन गए है। जिसकी वजह से इस सडक पर आए दिन दुर्घटना होते रहती है। जिला मुख्यालय से सटे तिरवीरवा गाव में जर्जर सड़क के वजह से कोई सवारी आने को तैयार नहीं है।

ग्रामीणों के मुताबिक, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली की बच्चों की है। प्राइवेट स्कूल वाले तिरवीरवा गाव में बच्चों के सवारी के लिएअभिभावक से ज्यादा वाहन शुल्क वसूलते हैं। प्रदशनकरियों का कहना है कि चुनाव के समय में सभी प्रत्याशी जितने के बाद इस सड़क के निर्माण का आश्वासन देते है लेकिन अभी तक इस सड़क का कोई निर्माण नहीं किया गया है। इस सड़क को लेकर प्रशासन को भी कोई भी काई बार सूचित किया गया, बावजूद इसके सड़क की मरम्मत नहीं किया गया। ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग और प्रशासन को धमकी देते हुए कहा कि अभी सड़क पर खड़ा होकर अपना विरोध जता रहे हैं। अगर उनकी मांग पूरी नहीं होगी तो वे आगे इससे उग्र प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले लखपतिया मोड़ से तितबिरवा गाव होते हुए हिरापाकड़ और कोटवा मशान थाना सहित आधा दर्जन गावों का यही एकमात्र सड़क है। जो बदहाल स्थिति में है।

यह भी पढ़े : कुरियर वैन पर लदे 70 किलो गांजा बरामद

यह भी देखें :

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Ranchi School Tobacco Case: स्कूल जाने की उम्र में तंबाकू का...

Ranchi School Tobacco Case: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में आयोजित दंत एवं मुख स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बच्चों में...

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...