रैयतों ने एनटीपीसी का कामकाज कराया बन्द

इटखोरी : रैयतों ने एनटीपीसी का सम्पूर्ण कामकाज बन्द करा दिया है. एनटीपीसी प्रबंधन से अपनी तीन सूत्री मांगो को लेकर पिछले 11 महीने से आंदोलित रैयतों का आंदोलन जारी है.  तीन सूत्री मांगों को लेकर रैयतों का प्रतिनिधिमंडल लगातार तीसरी बार आमरण अनशन पर बैठ गया है. अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अड़े रैयत पिछले दो दिनों से आमरन अनशन पर बैठे हैं. इस बीच सोमवार को आक्रोशित भू-रैयत समेत विस्थापित 6 गांव के बच्चों ने भी एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एनटीपीसी का सम्पूर्ण कामकाज बन्द करा दिया.

रैयतों का कहना है कि एनटीपीसी प्रबंधन रैयतों को झूठा आश्वासन देकर ठगने का काम कर रही है. रैयतों ने बताया कि जब तक एनटीपीसी प्रबंधन मुआवजे का भुगतान नहीं करेगी तब तक एनटीपीसी का कामकाज चालू नहीं होने दिया जाएगा. अनशन पर बैठे रैयतों का कहना है कि एनटीपीसी प्रबंधन जल्द से जल्द मांगों को पूरा करे तभी रैयत अनशन और धरना समाप्त करेंगे.

रिपोर्ट : रवि

Aurangabad-एनपीजीसी की तीसरी यूनिट से भी बिजली उत्पादन शुरू

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का...

JMM Protest Against MMDR Bill: MMDR Bill के खिलाफ JMM का...

JMM Protest Against MMDR Bill: केंद्र सरकार के MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 22 किलो...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष...