प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक समाप्त, जानिए किस पर हुई चर्चा

रांची. प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक समाप्त हो गयी है। बैठक के बाद अमर बाउरी ने बताया कि भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में चुनाव से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि माटी, बेटी और रोटी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। कार्य योजना तैयार किया जा चुका है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। अमर बाउरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से आज भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने, चुनाव प्रबंधन को सफलता पूर्वक चलाने के साथ प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई।

प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक

बता दें कि, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे।

वहीं बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम सरकार के मुख्यमंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, बालमुकुंद सहाय, रविंद्र कुमार राय, समीर उरांव, सुनील सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, गणेश तिवारी, श्यामनारायण दुबे, विद्युत वरण महतो, आरती सिंह, केदार हाजरा, शामिल हुए।

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: आदित्य साहू की सहमति से BJP...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक...