CM Yogi की दो टूक – जाति, मत-मजहब पर अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य

लखनऊ : CM Yogi  की दो टूक – जाति, मत-मजहब पर अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य। आगामी पर्व व त्योहारों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने सोमवार को पुलिस – प्रशासनिक अधिकारियों से दो टूक कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा सम्प्रदाय से जुड़े हुए इष्ट देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है।

CM Yogi  आज लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक,  अपर मुख्य सचिव गृह एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

CM Yogi बोले – विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं

अपने उक्त आदेश के क्रम में CM Yogi ने आगे कहा कि  लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। CM Yogi ने कहा कि प्रत्येक मत तथा सम्प्रदाय आदि की आस्था का सम्मान होना चाहिए। महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन में कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, लेकिन इसके लिए न तो किसी को बाध्य किया जा सकता है और न ही किसी पर जबरन थोपा जा सकता है।

CM Yogi ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा अथवा महापुरुषों, देवी-देवताओं, सम्प्रदाय आदि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरतापूर्वक सजा दिलवायी जाएगी। सभी मत, मजहब तथा सम्प्रदाय आदि से जुड़े व्यक्तियों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा।

CM Yogi ने कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़-फोड़ अथवा आगजनी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी, यदि कोई व्यक्ति ऐसा दुस्साहस करेगा, तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

CM Yogi
CM Yogi

माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश जारी

CM Yogi ने पुलिस प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि तथा विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच सम्पन्न होना चाहिए। यह प्रत्येक जनपद तथा प्रत्येक थाने को सुनिश्चित करना होगा। माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए।

CM Yogi ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग तेज की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं तथा बेटियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...