अवैध Auto Stand हटाने गए ASI की चालकों ने कर दी पिटाई, पुलिस ने…

पटना: राजधानी पटना में एक तरफ अपराधियों का तांडव तो चल ही रहा है दूसरी तरफ पटना की सड़कों पर चलने वाले ऑटो चालकों की मनमानी भी कम नहीं है। ऑटो चालकों की मनमानी से पटना में हर जगह जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आम राहगीरों को आवागमन भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ऑटो चालकों मनमानी ऐसी होती है कि उन्हें पुलिस का भय तो बिल्कुल नहीं होता तभी तो ऑटो जाम को हटाने गए एक एएसआई की ऑटो चालकों ने पिटाई कर दी। मारपीट में एएसआई जख्मी हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामला मनेर थाना क्षेत्र के पड़ाव मोड़ के समीप की है। जानकारी के अनुसार पड़ाव मोड़ से लेकर थाना तक ऑटो चालकों ने अवैध स्टैंड बना दिया है जिसकी वजह से वहां अक्सर जाम लगी रहती है। मनेर थानाध्यक्ष के निर्देश पर जाम हटाने के लिए जब एएसआई शमीम अहमद खान पहुंचे तो ऑटो चालकों ने उनकी पिटाई कर दी।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऑटो जब्त किया है साथ ही करीब आधा दर्जन ऑटो चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। एडिशनल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले ऑटो चालकों की पहचान की जा रही है फिर उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  PM Kisan Samman निधि दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, 8 ठगों को पुलिस ने दबोचा

Auto Stand Auto Stand Auto Stand Auto Stand

Auto Stand

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...