पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के री-एग्जाम की मांग को लेकर कल यानी दो जनवरी को ही प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में धरने पर बैठ गए हैं। वे परीक्षा रद्द कर फिर से परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं। प्रशांत किशोर की मांग को पटना जिला प्रशासन ने मानने से इंकार कर दिया है। इसके साथ ही पटना के जिला अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर पटना के गांधी मैदान में प्रशांत किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरु हो गई है। बता दें कि प्रशांत किशोर और बीपीएससी अभ्यर्थियों का आरोप है कि बीपीएससी परीक्षा में गड़बड़ियां हुई हैं, इसलिए उसे रद्द किया जाए और नए सिरे से परीक्षा आयोजित कराई जाए। प्रशांत किशोर इसको लेकर ही धरने पर बैठे हैं।
प्रशांत का 48 घंटे का अल्टीमेटम
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की ओर से सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। उनका कहना है कि बीपीएसपी परीक्षा को कैंसल किया जाए, अन्यथा यह आंदोलन पूरे बिहार में होगा। प्रशांत किशोर गांधी मैदान में जहां पर आमरण अनशन कर रहे हैं वहां बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ एकत्रित है। ये सभी लोग बिहार सरकार और बीपीएससी के विरोध में नारेबाजी कर रहे है।
यह भी पढ़े : BPSC री-परीक्षा को लेकर आज सांसद पप्पू यादव करेंगे चक्का जाम
यह भी देखें :


















