पटना : बिहार में सर्दी का सितम जारी है। अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। राज्य में न्यूनतम तापमान छह से 10 और अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सीमांचल सहित पूर्वोत्तर बिहार के जिलों में शाम सात बजे से सुबह नौ बजे के बीच घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को गया के डुमरिया में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस महीने अलग-अलग शहरों में आठ से 10 दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं। हालांकि, शुक्रवार से प्रदेश में हवा का रुख बदलेगा। अभी पछुआ प्रभावी है लेकिन शुक्रवार से पुरवा हवा का प्रसार बढ़ेगा, इससे ठंड में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री ऊपर चढ़ेगा। वैसे आज एक दो जगहों पर शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुमान जताया है कि शुक्रवार से मौसम बदलेगा।
यह भी पढ़े : शीतलहर की चपेट में पूर्वी चंपारण, नगर निगम की व्यवस्था नदारद
यह भी देखें :







