हरियाणा चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस के आरोप पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा

Desk: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि मतगणना अभी जारी है। इस बीच कांग्रेस ने पोल पैनल की वेबसाइट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को अपडेट करने में देरी का आरोप लगया है। इस पर चुनाव आयोग ने भी जवाब दिया है।

कांग्रेस के आरोप पर चुनाव आयोग का जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोल पैनल ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश को लिखे एक पत्र में कहा, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में गिनती प्रक्रिया वैधानिक तरीके से उम्मीदवारों, पर्यवेक्षकों और सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में चल रही है। परिणामों को अपडेट करने में धीमी गति के आरोप को साबित करने के लिए आपके रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है। आपका ज्ञापन हरियाणा या जम्मू-कश्मीर के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में देरी के बारे में कोई तथ्य नहीं बताता है।”

चुनाव आयोग ने कहा, “आयोग गैर-जिम्मेदार, निराधार और अप्रमाणित दुर्भावनापूर्ण आरोप को खारिज करता है।” कांग्रेस ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझान अपलोड करने में देरी का आरोप लगाया था।

चुनाव के नतीजे को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “लोक सभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है?”

साथ ही एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र को शेयर करते हुए लिखा, “हरियाणा विधानसभा चुनावों के रुझानों को अपडेट करने में असामान्य और अस्वीकार्य देरी पर चुनाव आयोग को मेरा पत्र।”

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...