विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने कांग्रेस और बीजेपी से मांगा जवाब, जानिए क्या है मामला

Desk. दो राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस को पत्र लिखा है। चुनाव आयोग ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अलग-अलग पत्रों के जरिए प्रतिद्वंद्वी पार्टी द्वारा की गई शिकायतों पर उनसे जवाब मांगा है। बता दे कि, महाराष्ट्र और झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस और बीजेपी से मांगा जवाब

खड़गे को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने 11 नवंबर को भाजपा द्वारा दायर शिकायत का उल्लेख किया है, जिसमें झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारकों द्वारा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

वहीं इसी तरह चुनाव आयोग ने नड्डा को लिखे पत्र में 13 नवंबर को कांग्रेस द्वारा दायर की गई दो शिकायतों का उल्लेख किया, जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारकों द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। दोनों पार्टी प्रमुखों को सोमवार दोपहर एक बजे तक औपचारिक जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

बता दें कि, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो रहा है। झारखंड में 43 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हो चुकी है, बाकी 38 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों का एक साथ परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...