Haryana Election Result पर बोले PM Modi – कमाल कर दिया…कमल-कमल कर दिया

डिजीटल डेस्क : Haryana Election Result पर बोले PM Modi – कमाल कर दिया…कमल-कमल कर दिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई। इससे संगठन में जश्न का माहौल है।

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि- ‘हम सबने सुना है…जहां दूध दही का खाना वैसा है अपना हरियाणा। …हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया। कमल-कमल कर दिया’।

पीएम मोदी बोले – गीता की धरती हरियाणा में हुई सत्य की जीत

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि – ‘…आज मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मां कात्यायनी शेर पर सवार होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हैं। हम सभी को आशीर्वाद दे रही हैं। ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है।

गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है। गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है। सुशासन की जीत हुई है। हर जाति वर्ग के लोगों ने हमको वोट दिया। …मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को तप और उनकी तपस्या के लिए नमन करता हूं। हरियाणा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है।

हरियाणा की जीत नड्डा और मुख्यमंत्री के कर्तव्यों की जीत है। हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया।

हरियाणा का गठन 1966 में हुआ। इतने सालों में बड़े-बड़े दिग्ग्जों ने राज्य का नेतृत्व किया। हरियाणा में 13 चुनाव में से 10 चुनावों में हरियाणा के लोगों ने हर पांच  साल में सरकार बदली है।

लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है वह अभूतपूर्व है। वो पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार ऐसा हुआ है जब दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है।

यहां तीसरी बार भाजपा को मौका मिला है। जनता ने हमें छप्पर फाड़कर वोट दिया है। इस जनादेश की गूंज दूर-दूर तक जाएगी’।

हरियाणा की जीत पर दिल्ली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
हरियाणा की जीत पर दिल्ली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

पीएम मोदी बोले- भाजपा ने जनता के विकास के मुद्दे पर लगाई है यह हैट्रिक

पीएम मोदी ने आगे कहा कि – ‘भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा दल ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा दिलों में बसी है। जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा की हैट्रिक लगाई। भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई।

इसलिए गुजरात और मध्यप्रदेश की जनता दो दशक से अपना आशीष बनाए है। अरुणाचल प्रदेश और गोवा में तीसरी बार सरकार बनाई। यूपी और बिहार में कानून का राज स्थापित करने वाली भाजपा एनडीए की सरकार को लोग बार-बार मौका दे रहे। असम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में लगातार दो बार से भाजपा की सरकार है।

जहां-जहां भाजपा सरकार बनाती है, वहां की जनता लंबे समय तक भाजपा को समर्थन देती है। दूसरी तरफ कांग्रेस की हालत कैसी है? पिछली बार कब कांग्रेस की सरकार की वापसी हुई ?

13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार लौटी थी। उसके बाद जितने चुनाव हुए लोगों ने कहीं भी कांग्रेस को सेकेंड टर्म नहीं दिया है।…देश में कई राज्यों में कांग्रेस लंबे समय पहले थी। 50-60 से सत्ता में आई ही नहीं है। एक बार निकालने के बाद लोगों ने कांग्रेस को घुसने नहीं दिया’।

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...