Delhi Election Results के ताजा रुझानों में बिखरे झाड़ू के तिनके और कमल ने किया कमाल

डिजिटल डेस्क : Delhi Election Results के ताजा रुझानों में बिखरे झाड़ू के तिनके और कमल ने किया कमाल। Delhi Election Results के ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। उसकी लीड लगातार बढ़ती जा रही है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि ृआम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर आगे चल रही है। सबसे खराब स्थिति कांग्रेस की है। उसका इस बार भी खाता खुलते नहीं दिखाई दे रहा है।

कुल मिलाकर तो सामने आ रहे चुनावी नतीजों से तस्वीर उभरी है, उसमें दिल्ली के वोटरों के मिजाज में कांग्रेस के हाथ (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) का साथ छूटता दिखा जबकि झाड़ू (AAP का चुनाव निशान) के तिनके बिखरे नजर आ रहे हैं और कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) ने कमाल करते हुए सत्ता में वापसी का ताल ठोंक दिया है।

शाम को भाजपा दफ्तर पहुंचेंगे PM Modi…

दिल्ली में भाजपा के प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ने का संकेत मिलने के साथ ही अब खबरें सामने आई हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजकर 45 मिनट पर भाजपा दफ्तर जाएंगे। वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

इस बीच भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ‘हम रुझानों का स्वागत करते हैं, लेकिन हम नतीजों का इंतजार करेंगे। हमारा मानना ​​है कि लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है। …जो चुनाव भाजपा के सुशासन बनाम आप के कुशासन पर केंद्रित था…आप के सभी बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी वे भ्रष्टाचार का चेहरा हैं और वे आज हार जाएंगे।’

इसी क्रम में गोरखपुर से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन ने दिल्ली चुनाव के रुझानों पर कहा कि –‘यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। कोई मुख्यमंत्री का चेहरा फेस नहीं था। ये है लोगों का भाजपा पर भरोसा। पूर्वांचल और पूरी दिल्ली की जनता का धन्यवाद। अरविंद केजरीवाल और AAP ने जो गंदी राजनीति शुरू की थी, उसका अंत हो गया है। अब दिल्ली का तेजी से विकास होगा…’।

दूसरी ओर, नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि –‘अभी तक तो ऐसा लग रहा है कि वे (भाजपा) सरकार बनाएंगे… हमने मुद्दे उठाए, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों ने सोचा कि हम सरकार नहीं बनाने जा रहे हैं। हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं।’

Delhi Election Results में हारे मनीष सिसोदिया समेत कई दिग्गज…

Delhi Election Results में लगातार आंकड़े उलट-पुलट रहे हैं क्योंकि अधिकांश में आखिरी चरणों की मतों की गिनती जारी है। इस बीच दिल्ली में पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में आया है। कस्तूरबा नगर सीट से नीरज बसोया जीत गए हैं। कोंडली से आप के प्रत्याशी कुलदीप कुमार मोनू ने जीत दर्ज की है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं। लक्ष्मी नगर से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत दर्ज की है। पटपड़गंज विधानसभा सीट भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी जीत गए हैं।

गांधी नगर विधानसभा सीट पर सात राउंड के बाद भाजपा के अरविंदर सिंह लवली 7653 वोट से आगे चल रहे हैं। इसी तरह द्वारका सीट पर भाजपा 4800 वोट से आगे हैं तो  मटियामहल सीट पर भाजपा 14600 वोट से आगे है और  नजफगढ़ सीट पर भाजपा 19200 वोट से आगे है। मॉडल टाउन, शकूर बस्ती, आदर्श नगर और वजीरपुर चारों सीटों पर भाजपा आगे है।

कालकाजी सीट पर राउंड आठ के बाद आतिशी करीब दो हजार वोट से पीछे चल रही हैं। लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर पांच राउंड तक भाजपा के अभय वर्मा 430 वोट से आगे हैं जबकि देवली सीट से आप के प्रेम चौहान आगे चल रहे हैं।  बिजवासन सीट पर भाजपा 6100 वोट से आगे है तो पालम सीट पर भाजपा 1860 वोट से आगे है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान पर नाचते समर्थक।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान पर नाचते समर्थक।

 Delhi Election Results से सचिवालय में भी तेज हुई हलचल…

Delhi Election Results के लिए जारी काउंटिंग के क्रम में सामने आए ताजा रुझानों के बाद दिल्ली राज्य सचिवालय तक सियासी हलचल दिखने लगी है। रुझानों में भाजपा बढ़त को देखते हुए दिल्ली सचिवालय के आला अधिकारियों को तुरंत ऑफिस पहुंचने का निर्देश मिला है।

साथ ही इसी क्रम में उन्हें सरकारी दस्तावेज और डाटा प्रोटेक्ट करने के लिए कहा गया है। सियासी स्तर पर दिल्ली सचिवालय में अचानक मचे इस हलचल के मायने काफी गूढ़ हैं और समझा जा रहा कि दिल्ली में सियासी बदलाव की पटकथा अब सिरे चढ़ने ही वाली है।

करावल नगर से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली वालों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। जिस दिन PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक बार मुझे भी दिल्ली की सेवा करने का अवसर दीजिए, उसी दिन से जमीन पर चुनाव पलट गया। मोदी जी के नाम और काम का जादू दिल्ली में चल रहा है। आज झूठ और लूट से दिल्ली की मुक्ति का दिन है।’

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img