जमीनी विवाद में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 3 महिला समेत 9 घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में दोनों ही पक्ष के तीन महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा गांव की है। बताया जा रहा है कि पांच कट्ठा जमीन को लेकर मखवा निवासी बिंदेश्वरी महतो एवं हरि महतो के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष के अपने-अपने दावे हैं। बिंदेश्वरी महतो का कहना है कि हरि महतो के द्वारा उसकी जमीन को धोखे से और फर्जी तरीके से अपने बहू के नाम पर रजिस्ट्री कर दिया गया। अब जबरन कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं हरी महतो के पुत्र धीरज कुमार का कहना है कि वह अपनी ही जमीन पर घास लगाए हुए था। जब घास काटने के लिए गया तब बिंदेश्वरी महतो योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंच गया और लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। तत्पश्चात दोनों ही पक्षों के द्वारा जमकर मारपीट गई की गई। दोनों ही पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर हथियार लहराने का भी आरोप लगाया जा रहा है। तस्वीरों में भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों ही पक्ष के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हैं और एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ही पक्षों के द्वारा लिखित रूप से भगवानपुर थाने में आवेदन दी गई है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना लाखों थाना क्षेत्र के लाखों दुर्गा स्थान स्थित रेलवे लाइन की है। मृतक युवक की पहचान पटना जिला अंतर्गत मराची थाना क्षेत्र के राजेश नगर गांव के रहने वाले अशोक महतो का पुत्र राम शंकर महतो के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मृतक के भाई अनीश कुमार ने बताया है कि पिछले 10 दिन से राम शंकर महतो अपने ससुराल लाखों आया हुआ था।

Youth Maut 22Scope News
ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

उन्होंने बताया है कि ससुराल वालों के द्वारा फोन से कहा गया कि राम शंकर की मौत हो गई है। उन्होंने बताया है कि जब हम लोग यहां पहुंचे तो लाखों थाना पर इसका डेड बॉडी रखा हुआ था। और ससुराल वाले सभी लोग वहा पर मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया आरोप लगाया कि साजिश के तहत इसकी मौत हुई है। वहीं इस घटना के संबंध में लाखों थाना में पदस्थापित चौकीदार लक्ष्मी पासवान का कहना है की ट्रेन से कटकर इसकी मौत की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी देखें :

खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत

वहीं बेगूसराय में खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना गांव की है। मृतक किसान की पहचान परना गांव के रहने वाले मुन्नीलाल साहनी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मुन्नीलाल साहनी अपने खेत पर काम कर रहा था। काम करने के दौरान ही करंट लग गया। करंट लगने के बाद मुन्नीलाल साहनी खेत में ही बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन में लोगों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Begusarai Maut 22Scope News
खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत

मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नीमा चांदपूरा थाना पुलिस को दी। मौके पर नीमा चांदपूरा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में फिर आग, एक घर पूरी तरह जलकर खाक

अजय सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar AI Summit 2026: मगध की धरती से AI Revolution का...

 पटना में बिहार एआई समिट 2026 का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को भविष्य का एआई और टेक्नोलॉजी हब बनाने का...

Bihar AI Summit 2026: Digital Governance और Innovation Hub बनने की...

पटना में बिहार एआई समिट 2026 का शुभारंभ हुआ। मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार को एआई, स्टार्टअप और डिजिटल गवर्नेंस का उभरता केंद्र बताया।Bihar...

Bihar AI Summit 2026: एआई और Innovation Hub बनने की ओर...

पटना में बिहार एआई समिट 2026 का शुभारंभ हुआ। मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार को एआई, स्टार्टअप और डिजिटल गवर्नेंस का उभरता केंद्र बताया।Bihar...

Bihar Industrial Development: ₹350 करोड़ Investment से 2300 रोजगार के अवसर,...

बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 20 नई परियोजनाओं को मंजूरी मिली। ₹350 करोड़ निवेश से 2300 रोजगार के अवसर सृजित...

Bihar News : आपदा राहत Update: मंत्री श्रवण कुमार ने पीड़ित परिवारों...

बिहार में आपदा पीड़ित परिवारों को राहत राशि वितरित की गई। मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर में 4.75 लाख रुपये के चेक सौंपे।Bihar News...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img