ऋतुराज ने कहा- हरियाणा की जीत हमारी है, अब महाराष्ट्र और झारखंड की बारी

पटना : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के आए नतीजे में भारतीय जनता पार्टी पूरे जोश से भरी पड़ी है। जम्मू- कश्मीर में वोट फीसदी बढ़ा है। वहीं हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि हरियाणा की जीत हमारी है, अब महाराष्ट्र और झारखंड की बारी है। हरियाणा की जनता ने न केवल लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही साथ उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिन्होंने हरियाणा की पावन धरती को पहले किसान आंदोलन का अखाड़ा बनाया। जब उससे काम नहीं बना तो अग्निवीर आंदोलन का निर्माण किया। जब उससे भी काम नहीं बना तो नूह में हिंदू मुस्लिम के दंगे करवा दिए। जब इसमें भी फेल हो गए तब उन्होंने वहां कास्ट सेंसेक्स का छलावा देने के लिए पूरा हरियाणा घूमे।

ऋतुराज सिंह ने कहा कि अंत में सारी चीजों में फेल होता देखकर वहां राहुल बाबा ने जलेबी की फैक्ट्री लगाने तक का वादा कर दिया। इन सबों के बीच हरियाणा की जनता ने सभी चीजों को नाकार दिया है। हरियाणा की जनता का संकेत है देश की जनता के मन का रिफ्लेक्शन हैष देश विकास चाहता है और किसी भी तरह के प्रलोभन में फंसना नहीं चाहता है।‌ देश विकास के साथ है, देश मोदी के साथ है।

यह भी देखें :

वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि जो लोग पांच देशरत्न बंगले के बारे में गलत खबर चला रहे हैं। जिन लोगों ने गलत खबर चलवाने की कोशिश की है उन दोनों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करेंगे। जिसका जवाब देते हुए ऋतुराज सिंह ने कहा कि सीधी सी मेरी बात है राजनीति में एक अस्तर और एक सुचिता रखनी चाहिए।‌ ऐसा कोई विषय बनता है तो तेजस्वी यादव को चाहिए कि वह जनता के सामने आकर वीडियो दिखा दें, सच्चाई बता दें तथ्यों को साफ कर दें। किसी के मन में कोई भ्रम नहीं रहेगा। राजनीति में एक स्तर हमको बनाकर चलना चाहिए। तभी जनता का विश्वास राजनीति करने वालों पर बना रहेगा।

यह भी पढ़े : नित्यानंद राय ने कहा- PM की मेहनत पर जनता ने लगाई मुहर, रिकॉर्ड तीसरी बार BJP की सरकार

महीप राज की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...