Palamu : धान के खेत में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Palamu : पलामू में धान के खेत से एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृत युवक की पहचान कौशिक रंजन के रुप में हुई है। घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : JSSC CGL-2024 परीक्षा को रद्द करने लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, CBI जांच की मांग… 

िुीू 22Scope News

मामला पाटन थाना क्षेत्र के पथरा गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कौशिक कल खेत में लगे फसल के पटवन के लिए निकला था। पटवन के बाद वह पूरी रात घर नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने कई बार उसको फोन भी किया था पर वह फोन नहीं उठाया। घरवालों को लगा कि वह शायद अपने किसी दोस्त के यहां गया होगा।

Palamu : खेत में पटवन करने के लिए गया था युवक

आज सुबह जब कौशिक के पिता खेत की तरफ कौशिक को देखने के लिए निकले तो खेत के पास ही एक धान के खेत में उन्हें कौशिक का शव मिला। जिसके बाद पिता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : झरिया में नहाने के दौरान तालाब में डूबा बीसीसीएल कर्मी, अब तक नहीं मिली शव… 

जांच के दौरान पुलिस को युवक के शरीर के बाल जले हुए मिले हैं जिससे अंदाजा जताया जा रहा है कि कल रात हुए तेज बारिश के साथ गर्जन हुई थी। हो सकता है कौशिक वज्रपात की चपेट में आ गया होगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है।

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...

Ranchi Swine Flu: राजधानी में बढ़ा H1N1 का खतरा, तीन नए...

रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग...