तेजप्रताप ने अपने सरकारी आवास पर मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना की

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। बता दें कि इस समय शारदीय नवरात्र चल रहा है। आज यानी बुधवार को सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। तेजप्रताप यादव हमेसा पूजा पाठ करते रहते हैं। वह वृंदावन के बांकेबिहारी के मंदिर में जाकर पूजा करते दिखाई देते हैं।

वहीं पटना इस्कॉन मंदिर से जुड़े मामले पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि पिछले साल भी हमने इस मुद्दे को रखा था कि किस तरह से स्कॉन मंदिर में शोषण किया जा रहा है। मंदिर में रहकर कृष्ण कृपा दास भगवान के पीछे रहकर चंदन और तिलक लगाने का ढ़ोंग करते हैं। जब इस मुद्दे को उठाया गया तो इस्कॉन मंदिर में आध्यात्म के बारे में सीखने वाले लड़कों पर लाठी-चार्ज करवाने का काम कृष्ण कृपा दास ने किया जो निंदनीय है। उनके मुख्यालय में हम संपर्क करने की कोशिश करेंगे जो मायापुर में स्थित है और हम कहना चाहते हैं कि पटना इस्कॉन अध्यक्ष को यहां से हटाया जाए। पहले भी पॉक्सो एक्ट लग चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। धर्म की आढ़ में कुकर्म जो किया जा रहा है उसके ऊपर कार्रवाई हो और उसे इस्कॉन मंदिर से बाहर किया जाए।

यह भी पढ़े : मां भद्रकाली के दरबार में सम्राट, राज्य की समृद्धि के लिए की पूजा अर्चना

यह भी देखें :

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...