पटना : बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री व राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकन अभी तो दुर्गा पूजा का महोत्सव चल रहा है। इसमें तेजप्रताप यादव कहां पीछे रहने वाले हैं। तेजप्रताप पूजा पाठ में कुछ ज्यादा ही विलिन रहते हैं। भगवान में कुछ ज्यादा ही विभोर रहते हैं।
आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव आज यानी सोमवार को मां के नौवें अवतार सिद्धिदात्री की पूजा करते दिखायी दिए। तेजप्रताप पटना के श्री बांके बिहारी शिव मंदिर में कन्या पूजन में कन्याओं को भोजन कराया। तेजप्रताप सभी कन्याओं को एक तुलसी का पौधा के साथ प्रसाद वितरण किया। बता दें कि देश सहित बिहार की राजधानी पटना में दुर्गा पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
कुमार गौतम की रिपोर्ट

















