Advertisment

Breaking: 14 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रांची. खबर राजधानी रांची से है। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में दिन के 12 बजे से होगी। इसको लेकर अधिसूचना जरी कर दी गयी है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

14 अक्टूबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक

झारखंड कैबिनेट बैठक को लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक सोमवार, 14 अक्टूबर को मध्याह्न 12:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

झारखंड कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी थी मुहर

बता दें कि, कल ही सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 81 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। बैठक में जल दर में संशोधन को स्वीकृति मिली थी। बोकारो गोमिया पथ के सुदृढ़ीकरण के लिए 46 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गयी थी। इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन नियमावली संशोधन को स्वीकृति दी गयी थी। लघु आंगनबाड़ी केंद्र को सामान्य आंगनबाड़ी केंद्र के समायोजन को स्वीकृति दी गयी थी। सरकारी माध्यमिक विद्यालय में लिपिक-टंकक सेवा स्वीकृति नियमावली को स्वीकृति मिली थी।

रिम्स रांची में सीटी स्कैन मशीन की खरीद के लिए नियमावली में संशोधन को स्वीकृति मिली थी। गढ़वा शहर मल्टी कल्चरल भवन के निर्माण के लिए 7 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गयी थी। केंद्रीय माल और सेवा कर नियमावली के संशोधन की स्वीकृति प्रदान की गई थी। हजारीबाग के कोनार परियोजना के बचे कार्य को पूरा करने के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई थी। केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति सदस्य बनाए जाने की स्वीकृति दी गई थी। रिम्स में नए भवन के निर्माण और पुराने भवन के जीर्णोधार के लिए 7 अरब की राशि की स्वीकृति दी गयी थी।

रांची में बनेंगे चार नये यातायात थाना

मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृति योजना के तहत अब 50 छात्र छात्राएं विदेश भेजे जाएंगे, कैबिनेट बैठक में इसकी स्वीकृति दी गयी थी। पहले 25 छात्र छात्राएं ही भेजे जाते थे। झारखंड राज्य के सभी जिलों में पलाश मार्ट खोले जाने की भी झारखंड कैबिनेट बैठक में स्वीकृति दी गयी थी। साथ ही रांची जिले में चार यातायात थाना के सृजन की भी स्वीकृति दी गयी थी।

Koderma Committee Fraud Case: कोडरमा में चिट फंड ठगी मामला, कोर्ट...

Koderma Committee Fraud Case:  झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में एक 'कमेटी' (चिट फंड) स्कीम से जुड़े लाखों रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले...

JPSC Student Protest Hemant Soren: JPSC परीक्षा विवाद पर सरकार का...

JPSC Student Protest Hemant Soren: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: गढ़वा में शिबू सोरेन की...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मंगलवार को पद्म भूषण 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के...