Gopalganj DM SP ने किया फ्लैगमार्च, कहा ‘निर्भीक हो कर मनाएं दशहरा’

गोपालगंज: दशहरा को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। दशहरा को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर जिला प्रशासन ने गोपालगंज में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च नगर थाना से निकल कर शहर के प्रमुख मौनिया चौक, पुरानी चौक, घोष चौक, अंबेडकर चौक पहुंचा। यहां से शहर के जंगलिया मोड़ सिनेमा रोड होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक, बनजारी होते हुए हजियापुर पहुंचा।

फ्लैग मार्च में गोपालगंज के डीएम प्रशांत कुमार, एसपी अवधेश दीक्षित, एसडीएम प्रदीप कुमार, एसडीपीओ प्रांजल कुमार सहित कई कई अधिकारी और पुलिस बल शामिल थे। इस दौरान एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि दशहरा पर्व को लेकर विशेष तैयारी की गई है। पंडालों में भी विशेष चौकसी बरती जा रही है। जगह जगह पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार से कोई अफवाह न फैलाई जा सके। सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम प्रशांत कुमार ने कहा कि दशहरा पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। लोग शांति के साथ निर्भीक हो कर दशहरा का त्यौहार मनाएं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Nawada में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च, डीएम ने कहा…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj DM SP Gopalganj DM SP Gopalganj DM SP Gopalganj DM SP

Gopalganj DM SP

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...