Durga Puja का चंदा की जगह मांगी रंगदारी, पार्षद पति ने भी अस्पताल पर..

पटना: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक अस्पताल के प्रबंधन ने निगम पार्षद के पति पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ निगम पार्षद के पति ने आरोप को निराधार बताते हुए दुर्गा पूजा का चंदा मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों ने कदमकुआं थाना में एक दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।

मामले में पटना के एक निजी अस्पताल के प्रबंधक ने निगम पार्षद पर दुर्गा पूजा का चंदा की आड़ में 20 लाख रूपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए कदमकुआं थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं निगम पार्षद ने कहा कि क्षेत्र के समाजसेवी और बुद्धिजीवियों के सहयोग से हर वर्ष दुर्गा किया जाता है। इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के लिए उन्होंने अस्पताल प्रबंधक से चंदा की मांग की थी जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन के लोगों ने रंगदारी मांगने का आरोप लगा कर उनके साथ बीते 7 अक्टूबर को मारपीट की थी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने मारपीट के दिन ही कदमकुआं थाना में फोन कर मामले की जानकरी दी थी जबकि अस्पताल की तरफ से दो दिन बाद रंगदारी मांगने का आरोप लगा कर मामला दर्ज कराया जा रहा है। वहीं मामले में कदमकुआं थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है, मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Durga Puja मेला के बीच ये रहेगा बिहार के मौसम का हाल, निकलने से पहले जान लें…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Durga Puja Durga Puja Durga Puja

Durga Puja

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...