Begusarai, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में बनेगा ईएसआई अस्पताल, मिली मंजूरी

नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में नया ईएसआई अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा। अस्पताल 100 बेड वाला होगा। बिहार में तीन ईएसआई अस्पताल निर्माण की मंजूरी नई दिल्ली में ईएसआईसी की 194वीं बैठक में केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ मनसुख मंडविया ने दी। बैठक में बिहार की तरफ से श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद शामिल हुए थे।

दिल्ली में हुई इस बैठक में ईएसआईसी बिहार से संबंधित लंबित मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया गया। केंद्रीय श्रम मंत्रालय की तरफ से बिहार में तीन ईएसआई अस्पताल को मंजूरी मिलने के बाद अब बिहार के श्रमिकों को इलाज में सहूलियत मिलेगी। मुजफ्फरपुर में 100 बेड के ईएसआई अस्पताल के निर्माण के लिए 2. 9 करोड़ रूपये दिए जायेंगे इसके लिए 5.07 एकड़ भूमि का प्रस्ताव दिया गया है।

इसके साथ ही बेगूसराय में 100 बेड के अस्पताल और डिस्पेंसरी सह शाखा कार्यालय के निर्माण के लिए 5.5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। बेगूसराय में ईएसआई अस्पताल बरौनी में बनाया जाएगा। इसके साथ ही भागलपुर में ईएसआई अस्पताल के लिए सैद्धांतिक सहमति दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  फिर टला बड़ा Rail Accident, टूटी पटरी से गुजर गई वैशाली एक्सप्रेस

Begusarai Begusarai

Begusarai

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...