Flood के कारण मुजफ्फरपुर में टूट गई किसानों की कमर, सबसे अधिक…

मुजफ्फरपुर: राज्य में आए बाढ़ की वजह से फसल की बहुत अधिक क्षति हुई है। मुजफ्फरपुर के औराई, बोचहां, कटरा, मीनापुर, पारु, साहेबपुर, गायघाट प्रखंड क्षेत्र में करीब 26861 हेक्टेयर फसल की क्षति हुई है। फसलों में सबसे अधिक क्षति धान की हुई है। सरकार ने किसानों को क्षतिपूर्ति देने का वादा किया है जिससे किसानों में कुछ राहत है। सबसे अधिक औराई प्रखण्ड में 9293 हेक्टेयर में धान के फसल को नुकसान पहुंचा है।

बोचहां प्रखंड में 1181 हेक्टेयर, कटरा प्रखंड में 8588 हेक्टेयर, मीनापुर प्रखण्ड में 430 हेक्टेयर, पारू प्रखंड में 1205 हेक्टेयर, साहेबगंज प्रखण्ड में 2266 हेक्टेयर, गायघाट प्रखण्ड में 3175 हेक्टेयर में धान की खेती प्रभावित हुई है। इसके अलावा 633 हेक्टेयर में लगी मक्का की फसल को भी क्षति हुई है। जिसमें औराई प्रखण्ड में 395 हेक्टेयर, बोचहां प्रखण्ड में 22 हेक्टेयर, कटरा प्रखण्ड में 91 हेक्टेयर, मीनापुर प्रखंड में पांच हेक्टेयर, पारू प्रखंड में 73 हेक्टेयर, साहेबगंज प्रखण्ड में 47 हेक्टेयर, गायघाट प्रखण्ड में 2072 हेक्टेयर में मक्का की फसल प्रभावित हुई है। वहीं 23 हेक्टेयर में लगी खरीफ दलहन, 22 हेक्टेयर में सब्जी और 1039.50 हेक्टेयर में अन्य फसल बर्बाद हुई है।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किसानों को हुए नुकसान के मद्देनजर दो प्रकार से क्षतिपूर्ति दिया जाएगा। कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत फसल नष्ट होने वाले किसानों को लाभ मिलेगा। कृषि विभाग ने बाढ़ से हुई फसल क्षति का आकलन कर लिया है। कृषि इनपुट अनुदान सभी रजिस्टर्ड रैयत और गैर रैयत किसानों को दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    Governor ने बाढ़ राहत सामग्री वाहन को किया रवाना

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Flood Flood Flood

Flood

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...