पटना के ठाकुरबाड़ी में रामलीला का आयोजन, इस बार 80 फीट का होगा रावण

पटना : दशहरा कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार और मुकेश नंदन की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस किया गया। दशहरा कमेटी ट्रस्ट 69 साल से दशहरा पूजा मनाते आ रहा है। 80 फीट का रावण, 75 फीट का मेघनाथ और 70 फीट का कुंभकरण बनाया गया है। 12 अक्टूबर को संध्या पांच बजे से गांधी मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम के दौरान बड़े स्तर पर आतिशबाजी की तैयारी की गई है। पटना के ठाकुरबाड़ी में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और नीतीश कुमार के द्वारा उद्घाटन होगा। अति विशिष्ट अतिथि में विजय कुमार चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह को भी बुलाया गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पिछली बार निमंत्रण दिया गया था, उन्होंने तेजप्रताप यादव को भेज दिया था। इसके बाद अव्यवस्था मंच पर हो गई थी और आयोजकों को मंच से ही हटा दिया गया था। इसलिए उन्हें मंच पर मुख्य अतिथियों में निमंत्रित नहीं किया गया है। तेजप्रताप से डर लगता है।

यह भी पढ़े : रावण वध को लेकर तैयारी जोरो पर, DM-SSP ने गांधी मैदान का लिया जायजा

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...