पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज होगा रावण वध, तैयारी पूरी

पटना : पूरा देश आज विजयादशमी यानी दशहरा मना रहा है। आज हर जगहों पर रावण वध होगा। ऐसी ही पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हर बार की तरह आज शाम को रावण वध किया जाएगा। रावण दहन को लेकर गांधी मैदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले को गांधी मैदान में खड़ा कर दिया गया है। साथ ही साथ सुरक्षा की दृष्टि से और पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी गई है। आज शाम को रावण वध का कार्यक्रम देखने को मिलेगा। पटना के  डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने दावा किया है कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

कुल 13 गेट में आठ गेट सिर्फ आम जनता के लिए

डीएम चंद्रशेखर ने बताया है कि आम लोगों को कोई भी असुविधा नहीं होगी। गांधी मैदान में कुल 13 गेट में आठ गेट सिर्फ आम जनता के आने-जाने के लिए खुले रहेंगे, जबकि एक, दो और तीन नंबर गेट अति वीआईपी से लेकर वीआईपी लोगों के लिए रखा गया है। 13 नंबर गेट मीडिया के लिए रिजर्व किया गया है। डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हम लोग पिछले 20 दिनों से रावण वध की तैयारी में लगे हुए थे, जो अब पूरी हो चुका है। पूरे कार्यक्रम की निगरानी 128 सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी। इसके अलावा गांधी मैदान में 13 वॉच टावर बनाया गया है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि तीन नियंत्रण कक्ष है, एक अस्थाई थाना और तीन क्यूआरटी से पूरे गांधी मैदान और उसके आसपास निगरानी रखी जाएगी। गांधी मैदान और उसके आस-पास यातायात के लिए पहले से रूट चार्ट बताया गया है। उसके अनुसार, एक बजे से यातायात प्रबंधन शुरू हो जाएगा। आम लोगों का आगमन सबसे ज्यादा चार, पांट, छह, सात, आठ, नौ, 10 और 12 नंबर गेट से होता है। इसलिए यह सभी आठ गेट आम जनता के आने जाने के लिए खुले रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 3:30 बजे से होगा और अंतिम लगभग शाम सात से आठ बज जाएंगे। इस दौरान दंडाधिकारी और बल मुस्तैद रहेंगे। डीएम ने आम जनता से अपील की है कि गांधी मैदान में प्रवेश करते समय और निकलते समय जल्दबाजी नहीं करें, अफवाहों पर ध्यान न दें। लावारिस सामान को नहीं छुए और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़े : रावण वध को लेकर पटना के DM और SSP ने गांधी मैदान का किया निरीक्षण

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...