CM नीतीश 19वीं बार करेंगे रावण दहन, बारिश-प्रूफ रावण व रंगीन धुएं का खास इंतजाम

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से ठीक पहले राजधानी पटना का गांधी मैदान आज फिर एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन का गवाह बनेगा। विजयादशमी के मौके पर होने वाले रावण वध और दशहरा महोत्सव में इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। खास बात यह है कि सीएम लगातार 19वीं बार इस आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

2005 से हर साल रावण दहन करते हैं सीएम नीतीश

2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही नीतीश कुमार ने हर साल गांधी मैदान में दशहरा और रावण दहन कार्यक्रम में भाग लेना अपनी परंपरा बना लिया है। वो हर वर्ष रावण का वध करते हैं, जनता के बीच यह कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि मुख्यमंत्री का जनता से जुड़ाव के रूप में देखा जाता है। पिछले साल 2024 में भी सीएम ने तीर धनुष चलाकर रावण वध किया था। इस बार भी वही परंपरा निभाई जाएगी, हालांकि इंतजाम और भी खास बनाए गए हैं।

बारिश-प्रूफ रावण और हाईटेक तकनीक

इस बार रावण का पुतला खास तरीके से तैयार किया गया है। मौसम विभाग ने दशहरा पर बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में पुतले को वॉटरप्रूफ किया गया है। उस पर क्लियर वार्निश चढ़ाया गया है ताकि बारिश का असर न हो सके। इसके अलावा रावण दहन की प्रक्रिया को और आकर्षक बनाने के लिए रिमोट कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है। एक क्लिक पर पुतले में आग लग जाएगी और आसमान रंगीन रोशनी और आतिशबाजी से जगमगा उठेगा। रावण के कानों और कंधों से निकलने वाला रंगीन धुआं इस बार की सबसे बड़ी खासियत होगी। आयोजकों के मुताबिक, यह धुआं दर्शकों को एक नए तरह का रोमांचक अनुभव देगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गांधी मैदान दशहरा आयोजन में हर साल लाखों की संख्या में लोग जुटते हैं। इस बार भीड़ और ज्यादा बड़ी होने की उम्मीद है, क्योंकि दशहरा और चुनावी माहौल दोनों का असर एक साथ देखने को मिलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पटना पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पूरे मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती होगी और महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट का प्लान जारी किया है ताकि जाम की स्थिति न बने। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने गांधी मैदान जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

यह भी देखें :

दशहरा के बाद चुनावी ऐलान

इस बार का दशहरा आयोजन केवल धार्मिक महत्व नहीं रखता, बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास है। चुनाव आयोग पहले ही संकेत दे चुका है कि दशहरा खत्म होने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान होगा। ऐसे में गांधी मैदान का यह आयोजन चुनावी समर की शुरुआत का संकेत भी माना जा रहा है। नीतीश कुमार इस समय एनडीए खेमे की ओर से महागठबंधन को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में जुटे हैं। दशहरा के बाद सीएम स्वयं पार्टी दफ्तर में बैठकर संभावित प्रत्याशियों से मुलाकात करेंगे और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझाएंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाने का टारगेट दिया है।

यह भी पढ़े : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता व शास्त्री की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img