Gumla : मामूली विवाद में पत्थर से कूचकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

Gumla : गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल पंचायत अंतर्गत भुंडुटोली में बीते दिनों पुलिस ने गांव के अधेड़ व्यक्ति जोहन एक्का की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर गुमला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था और मामले की छानबीन में जुट गई थी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : मामूली सी बात पर युवकों ने किया जमकर बवाल और मारपीट, 4 हिरासत में… 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी डीपाडीह जनावल निवासी राकेश तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है। चैनपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता करते हुए चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललीत मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भुंडुटोली निवासी फुलकेरिया एक्का ने चैनपुर थाना में अपने पति की हत्या का मामला दर्ज कराया था।

Gumla : मृतक की पत्नी ने थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी

पुलिस के द्वारा जांच टीम का गठन कर छानबीन शुरू की गई। इसी क्रम में पुलिस ने चार पांच लोगों से पूछताछ शुरू की जिसमें एक की भूमिका संदिग्ध लगने पर उससे कड़ी पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर संदिग्ध व्यक्ति राकेश तिर्की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना पत्थर भी जप्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें-Jharkhand Politics : बाबूलाल के आरोप का कल्पना ने दिया करारा जवाब कहा-शर्म की बात है… 

उन्होंने आगे बताया कि हत्या पूर्व में मामूली विवाद के कारण हुआ है। कुछ दिन पहले मृतक और आरोपी का आपस में कहासुनी हुआ था उसी को लेकर राकेश ने जोहन की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी थी। छापामारी दल में मुख्य रूप से चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललीत मीणा, पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार करमाली, थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, पुअनि दिनेश कुमार, सअनि प्रदीप मेहता सहित सैट के जवान शामिल थे।

गुमला से सुंदरम केशरी की रिपोर्ट—

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...