Gumla Murder : प्यार में मर्डर! महाकुंभ ले जाने के बहाने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

Gumla Murder : गुमला से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या से पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को प्रयागराज के महाकुंभ मेले में ले जाने की बात कही और रास्ते में ही हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी प्रेमी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Suicide : पेड़ से लटका मिला ECL कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Gumla Murder : आरोपी गिरफ्तार
Gumla Murder : आरोपी गिरफ्तार

मृत प्रेमिका का नाम अनुरिका कुमारी बताया जा रहा है। जिले के घाघरा का रहने वाला सोनू कुमार ने बिशुनपुर निवासी अपनी प्रेमिका अनुरिका कुमारी को महाकुंभ में स्नान कराने की बात कहकर अपने साथ ले गया और डेहरी में गला दबाकर और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ी में फेंककर भाग गया।

Gumla Murder : 2 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग 

हालांकि बिशनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बिहार पुलिस को सौंप दिया है। बताया जाता है कि अनुरिका और सोनू का 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के द्वारा शादी का दबाव बनाया जा रहा था और मार्च माह में युवक ने शादी की बात कही थी। इसके बावजूद युवती उसे बार-बार शादी की बात बोलकर परेशान कर रही थी।

ये भी पढ़ें-Ranchi : टॉप फ्लोर से ट्रॉली टूटकर गिरी जमीन पर, मौके पर ही शख्स की मौत, ग्रामीणों ने कर दी… 

दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या

इसी बीच युवक ने प्रेमिका को प्रयागराज महाकुंभ ले जाने की बात कही। दोनों 5 फरवरी को एक मोटरसाइकिल से प्रयागराज के लिए निकले। इसी बीच डेहरी पहुंचने पर युवती को शौच लगी और वह झाड़ी की ओर गई। इसी दौरान पीछे से जाकर सोनू ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- Deoghar Murder : लहूलुहान हुई सड़क! घात लगाए अपराधियों ने मारा बम, शिक्षक की मौत… 

उसके बाद उसके जिंदा होने की आशंका में कई बार चाकू से गर्दन पर बार भी किया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ी में फेंक दिया और युवक महाकुंभ के लिए निकल गया। महाकुंभ में स्नानकर घर लौट आया। युवती के लापता होने पर पुलिस ने छानबीन की और हत्या का मामला सामने आया। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गुमला से अमित कुमार की रिपोर्ट–

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...