Advertisment

वीमेंस एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी की गौरव यात्रा, CM नीतीश दिखाएंगे हरी झंडी

पटना : बिहार के इतिहास में पहली बार राजगीर में 11 से 20 नवंबर को होने वाली महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होना है। इसके प्रचार-प्रसार व खेल जगत में बिहार के बढ़ते कदम की वृहत जानकारी देने के उद्देश्य से ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुरुआत की जा रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज शाम चार बजे इसे हरी झंडी दिखाएंगे। बाहरी राज्यों की यात्रा हवाई जहाज से की जानी है। उसमें हॉकी कोच मिनी, कॉमन गेम्स गोल्ड और मुंगेर निवासी खिलाड़ी चंदन कुमार शामिल होंगे।

सीएम नीतीश कुमार आज यानी सोमवार को एक अणे मार्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड से होते हुए बिहार के सभी 38 जिलों से गुजरेगी। इसमें वहां के सीएम, खेल मंत्री, अन्य प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे। इस खेल की टैगलाइन ‘हॉकी का पर्व, बिहार का गर्व’ है। बाहरी चार राज्यों की राजधानियों से होकर यह यात्रा 19 अक्टूबर को पटना आ जाएगी।

यह भी देखें :

हर जिले में जाएगी

इसके बाद सूबे के सभी 38 जिलों में यह यात्रा सड़क मार्ग से होकर जाएगी। इस दौरान वहां के प्रभारी मंत्री, डीएम, एसपी, डीएसपी, खेल पदाधिकारी और संघ संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा जिलेभर के खिलाड़ी शामिल होंगे। वहां के जिला खेल पदाधिकारी व डीएम के बनाए रूट चार्ट के अनुसार, यात्रा में शामिल लोग ट्रॉफी ले जाएंगे। बिहार के सभी जिलों से होते हुए यह यात्रा सात नवंबर को नालंदा पहुंचेगी। इसके बाद सभी प्रखंडों व खिलाड़ियों से संबंधित गांवों से होते हुए 10 नवंबर की शाम राजगृह पहुंचेगी। अगले दिन हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन के कुछ समय पहले क्रिकेट स्टेडियम जाएगी।

यह भी पढ़े : Womens T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हराया, पाकिस्तान पर टिकी उम्मीदें

विवेक रंजन की रिपोर्ट

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...