ट्रॉफी गौरव यात्रा का सुपौल में हुआ भव्य स्वागत

सुपौल : भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति आम लोगों में जागरुकता एवं अभिरुचि जगाने के उद्देश्य से आज ‘ट्रॉफी गौरव यात्रा’ सुपौल पहुंची। जहां गौरव यात्रा की टीम को जिला प्रशासन के द्वारा स्वागत किया। दरअसल, यह ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाली ‘वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024’ को लेकर निकली है। बिहार में पहली बार इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी के तहत एक ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन बिहार के सभी जिलों में जाकर राष्ट्रीय खेल के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि यह महिला हॉकी एशियन चैम्पियनशीप खेल का आयोजन पहली बार बिहार के राजगीर में हो रहा है। इस खेल में एशिया के विभिन्न देश भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया के महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस खेल का आयोजन राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11 नवंबर से 20 नवंबर को किया जा रहा है। इस ट्रॉफी गौरव यात्रा की टीम के सुपौल आगमन से यहां के युवाओं में भी इस खेल का प्रचार-प्रसार होगा। वहीं अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी ने कहा कि ये हर्ष और गौरव की बात है। एशिया लेवल के इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन बिहार में हो रहा है। इस आयोजन से यहां के युवाओं को इस खेल से लाभ मिलेगा।

Supaul Gaurav Trophy Yatra 1 22Scope News

यह भी पढ़े : वीमेंस एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी की गौरव यात्रा, CM नीतीश दिखाएंगे हरी झंडी

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...