ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बक्सर, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी, सभी जिलों में हुआ भव्य स्वागत

पटना : बिहार में पहली बार 29 अगस्त से सात सितंबर तक राजगीर में होने वाली हीरो एशिया कप 2025 बिहार के प्रचार प्रसार के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा राज्य के सभी ज़िलों में जा रही है। हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू होने वाली ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Goal 7 22Scope News

आज ट्रॉफी गौरव यात्रा बक्सर, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी पहुंची

पटना, वैशाली और भोजपुर की यात्रा के बाद आज ट्रॉफी गौरव यात्रा बक्सर, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी पहुंची। सभी जिलों में ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया। बक्सर समाहरणालय में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर के जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या, डीएसओ आदित्य कुमार, डीडीसी आकाश चौधरी और एडीएएम अरुण कुमार सिंह ने गर्मजोशी से ट्रॉफी का स्वागत किया।

उपस्थित लोगों को एशिया कप और इसके बिहार में होने के महत्व को समझाया

उपस्थित लोगों को एशिया कप और इसके बिहार में होने के महत्व को समझाया। बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोगों ने भी बड़े उत्साह से ट्रॉफी और यात्रा में गए खिलाडियों का अभिनंदन और स्वागत किया। मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत सेन, जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, शारीरिक शिक्षक राम कुमार राय, करूनेश कुमार और बढ़ी संख्या में उपस्थित खिलाडियों और स्थानीय लोगों ने मुजफ्फरपुर समाहरणालय में आयोजित स्वागत समारोह में ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने सांकेतिक रूप में हॉकी खेल कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी देखें :

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने उपस्थित लोगों को हीरो एशिया कप के बारे में विस्तार से बताया

मोतिहारी के खेल भवन सह व्यायामशाला में आयोजित ट्रॉफी गौरव यात्रा स्वागत समारोह में मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, जिला विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव सहित खिलाडियों और स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी का शानदार स्वागत किया। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने उपस्थित लोगों को हीरो एशिया कप के बारे में विस्तार से बताया तथा सांकेतिक रूप से हॉकी खेल कर खिलाडियों को प्रोत्साहित किया। ट्रॉफी गौरव यात्रा जिस भी जिले में जा रही है वहां के लोग पूरे उत्साह और जोश के साथ इसका स्वागत कर रहे हैं। बिहार के सभी ज़िलों से होती हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा 29 अगस्त तक राजगीर पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़े : बिहार में खेल का एक और बड़ा आयोजन, CM ने शुभंकर अनावरण के साथ ही ट्रॉफी गौरव यात्रा का किया शुभारंभ

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...