विमेंस एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी गौरव यात्रा का DM-SSP ने किया स्वागत

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी 14 अक्टूबर को एक अणे मार्ग से 11 से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित होने वाली वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी गौरव यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। यह ट्रॉफी गौरव यात्रा पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से गुजरेगी। ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास, खेल के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है।

वहीं आज यानी 15 अक्टूबर को पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और डीआईजी सह एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने विमेंस एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी-2024 की ट्रॉफी गौरव यात्रा के क्रम में गांधी मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ट्रॉफी का स्वागत किया गया। राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए आम जनता से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी (महिला) 11 नवंबर से 20 नवंबर तक राजगीर खेल परिसर में आयोजित होगा।

यह भी पढ़े : वीमेंस एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी की गौरव यात्रा, CM नीतीश दिखाएंगे हरी झंडी

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...