Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

छठ घाटों पर अवैध कब्जा और वसूली करने पर हो सकता है FIR दर्ज, नगर निगम ने दिए निर्देश

Ranchi: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व छठ घाटों पर अवैध कब्जा करने और श्रद्धालुओं से वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं। यह जानकारी छठ घाट निरीक्षण के दौरान और कुछ श्रद्धालुओं द्वारा नगर निगम को दी गई। अवैध कब्जा और वसूली पर निगम सख्तः मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम ने पत्र जारी कर बताया कि हाल के दिनों में यह पाया गया कि कुछ असामाजिक तत्व सफाई के बाद स्थान पर अपने नाम, मोहल्ले या संगठन का नाम लिखकर कब्जा कर रहे हैं।...

कुड़मी आरक्षण के विरोध में आदिवासी समुदाय की बैठक, जानिए क्या-क्या हुआ

रांची. कुड़मी समुदाय की ST में शामिल किए जाने की मांग के खिलाफ आदिवासी समाज ने एक बार फिर सशक्त और स्पष्ट संदेश देते हुए बैठक और रणनीति निर्माण का दौर तेज कर दिया है। इसी क्रम में आदिवासी नेता लक्ष्मी नारायण मुंडा ने आज आयोजित बैठक में कहा कि 17 अक्टूबर की महारैली आंदोलन आशा से बढ़कर सफल रही और अब यह लड़ाई और भी मजबूती से लड़ी जाएगी।कुड़मी समुदाय की मांग किसी भी हाल में स्वीकार नहीं लक्ष्मी नारायण मुंडा ने साफ शब्दों में कहा कि आदिवासी समाज कुड़मी समुदाय की अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किए जाने...

RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी पार्टी से इस्तीफा देकर BJP में हुए शामिल

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक-दूसरे में आने जाने का सिलसिला जारी है। साथ ही नेताओं अपनी पार्टी से लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज यानी 22 अक्टूबर को बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बिहार चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी की सदस्यता दिलवायी। बता दें कि अनिल कुमार सहनी के साथ कई और नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।यह भी पढ़े : टिकट...

मुख्य चुनाव आयुक्त ने ‘एग्जिट पोल्स’ पर उठाया सवाल, कहा- ‘आत्मचिंतन की जरूरत’

Desk. आज झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवाल पर एग्जिट पोल्स पर सवाल खड़ा किया और चुनाव सर्वेक्षण करने वाली एजेंस को आत्मनिरीक्षण करने को कहा। साथ ही उन्होंने टीवी न्यूज चैनल पर भी चुनाव रुझान को लेकर सवाल खड़ा किया और इसे गलत बताया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने ‘एग्जिट पोल्स’ पर उठाया सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जिट पोल्स पर कहा, “सैंपल का आकार क्या था, सर्वेक्षण कहां किया गया था, परिणाम कैसे आया और यदि उनका परिणाम वास्तविक परिणाम से से मेल नहीं खाता तो जिम्मेदारी किसकी है? इन सभी को देखने की जरूरत है। साथ ही सीईसी ने विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने के 15-30 मिनट के भीतर टीवी चैनलों पर दिखाए गए शुरुआती रुझानों पर भी सवाल उठाया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “मतगणना मोटे तौर पर चुनाव खत्म होने के तीसरे दिन होती है। शाम 6 बजे से उम्मीदें बढ़ जाती हैं…, लेकिन एग्जिट पोल्स का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। सुबह 8.05-8.10 बजे गिनती शुरू होने पर नतीजे आने शुरू हो जाते हैं, यह बकवास है। पहली गिनती (ईवीएम की) सुबह 8.30 बजे शुरू होती है…क्या शुरुआती रुझान एग्जिट पोल्स को सही ठहरा रहे हैं?’

“हम सुबह 9.30 बजे नतीजे वेबसाइट पर डालना शुरू करते हैं…इसलिए, जब वास्तविक नतीजे आने शुरू होते हैं, तो बेमेल हो जाता है। वह बेमेल कभी-कभी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए, यह मुद्दा ऐसा है जिस पर कुछ विचार-विमर्श की जरूरत है।”

कई एग्जिट पोल्स अनुमानों में दिखाया गया था कि कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। हालांकि, भाजपा ने 48 सीटों के साथ लगातार तीसरी सत्ता हासिल कर सभी अनुमानों को खारिज कर दिया। एग्जिट पोल्स के अनुमानों में जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को बढ़त के साथ त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई थी।

90 सदस्यीय विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटें जीतीं और कांग्रेस को छह सीटें मिलीं। मतगणना के दिन, कई टीवी चैनलों पर शुरुआती रुझानों से पता चला कि कांग्रेस हरियाणा में 60 से अधिक सीटों के साथ आगे चल रही है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बीजेपी ने बाजी पलट दी और 48 सीटों पर सिमट गई।

Related Posts

Bihar Assembly Election 2025सरकार का चुनावी ऐलान, छात्रों को मिलने वाला...

Bihar Assembly Election 2025 - सरकार का चुनावी ऐलान, छात्रों को मिलने वाला ऋण हुआ ब्याज मुक्त, किस्त चुकाने की मियाद भी बढ़ी पटना : Bihar...

Bihar SIR : SC ने याजिकाकर्ताओं से कहा- आप ऐसे 15...

Summary : बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के खिलाफ...

By Election Results: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव...

By Election Results: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। पंजाब, गुजरात, केरल और...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel