Youth को चिराग पासवान ने दी सीख- दिल से हार ना मानें…जीत अवश्य मिलेगी

डिजीटल डेस्क : Youth को चिराग पासवान ने दी सीख- दिल से हार ना मानें…जीत अवश्य मिलेगी। लोक जनशक्ति पार्टी रामबिलास यानी एलजेपी आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का युवाओं का बीच हमेशा अलग ही क्रेज रहता है, लेकिन नए अंदाज में वह अचानक तेजी से सुर्खियों में आ गए हैं।

वह युवाओं को सफलता के गुरू-मंत्र दे रहे हैं। चिराग कह रहे हैं कि ‘दिल से हार न मानें तो जीत अवश्य ही मिलेगी’। गुरू मंत्र देते हुए चिराग पासवान का 53 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से युवाओं के बीच सर्कुलेट हुआ है।

‘दिल से ना हारें…तो कोई ताकत आपको हरा नहीं सकती, गांठ बांध लें’

हुआ दरअसल यह कि केंद्रीय मंत्री के तौर पर चिराग पासवान एक शिक्षक संस्थान के दीक्षांत समारोह में बतौर अतिथि पहुंचे थे। मौका था गुलशन कुमार फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के दीक्षांत समारोह का।

मंच पर बतौर मुख्य अतिथि अपने दीक्षांत संबोधन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं को जिंदादिल और लक्ष्य के प्रति सतत प्रयत्नशील रहने को प्रेरित करते हैं।

इसी क्रम में वह समझाते हुए अपने संबोधन में कहते हैं – ‘दुनिया की कोई ताकत…आपको हरा नहीं सकती। आपको सिर्फ आपका दिल हराता है। जिस दिन आप दिल से हार मान लेते हैं, उस दिन सही मायनों में आप हारते हैं।

जब तक आप दिल से हार नहीं मानते…दुनिया की कोई ताकत आपको नहीं हरा सकती।…और मैं चाहूंगा कि आप इस बात को गांठ बांध कर रखें’

दीक्षांत संबोधन देते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
दीक्षांत संबोधन देते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

चिराग बोले – जब पैशन ही प्रोफेशन बन जाए तो आपको आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता

इसी दीक्षांत संबोधन में चिराग पासवान आगे कहते हैं कि – ‘…आपको हराने वाला कोई दूसरा व्यक्ति नहीं …सिर्फ आपका अपना दिल होता है। …और जब तक आप यहां (दिल) से मजबूत हैं और मष्तिस्क से मजबूत हैं,….ट्राई कीजिए…कोशिशें करते रहिए…अगर आपका पैशन आपका प्रोफेशन बन जाए, इससे खूबसूरत परिस्थिति और कोई नहीं हो सकती।

जिस आपका पैशन आपका प्रोफेशन बनता है ना, उस दिन सबसे पहली चीज आप घड़ी देखना बंद कर देते हैं। उस दिन काम में आपको कितना समय बीत गया, इस बात का आपको अंदाजा ही नहीं होगा।

…और जिस क्षेत्र में आपको घड़ी देखने की जरूरत ना पड़े, उस क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता…ये विश्वास मैं अभी आपको दिला सकता हूं’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के दीक्षांत संबोधन वाला यह वीडियो लोक जनशक्ति पार्टी रामबिलास के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी मंगलवार शाम को साझा किया गया है।

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...