नीतीश सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी, स्मार्ट मीटर को क्यों बताया स्मार्ट चीटर

बांका : बांका के टाउन हॉल में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने स्मार्ट मीटर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट मीटर नहीं है, बल्कि स्मार्ट चीटर मीटर है। जनता इससे परेशान है, लेकिन सरकार को लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है। तेजस्वी ने लॉ एंड ऑर्डर पर खड़े किए सवाल तेजस्वी ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी सवाल खड़े किए।

नीतीश सरकार पर तेजस्वी ने क्या कहा?

नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं नीतीश कुमार का सम्मान करता हूं, लेकिन उनसे अब बिहार संभल नहीं रहा है। 17 महीने में महागठबंधन की सरकार में जितना कम हुआ है, वह काम एनडीए की सरकार में अब तक नहीं हो सका है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। इसलिए हम लोगों को नया बिहार बनाना है। कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में काम करना है। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसा दिन होगा, जिस दिन राज्य के हर जिले में लूट और हत्या सहित अन्य तरह की अपराधी घटनाएं ना हो। इन घटनाओं में दोषियों को सजा तक नहीं मिल पा रही है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं से संवाद करना है। इससे पार्टी के विस्तार को लेकर कार्य योजना तैयार की जाएगी। हर जिले में होना है राजद का कार्यक्रम तेजस्वी ने कहा कि यह कार्यक्रम हर जिले में होना है, लेकिन बिहार में उपचुनाव और झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के कारण गुरुवार को जमुई से वे रांची निकल जाएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि वे लोग वहां पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट शेयरिंग के सवाल को वे टालते नजर आए। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति यादव, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, पूर्व विधायक संजय यादव और रामदेव यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : तेजस्वी कल से करेंगे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम, BJP-JDU में बेचैनी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...